• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

जिसकी टीम इंडिया में उपेक्षा वह मार रहा है सेंचुरी

sports_master by sports_master
January 22, 2026
in क्रिकेट
0
जिसकी टीम इंडिया में उपेक्षा वह मार रहा है सेंचुरी

रणजी ट्रॉफी के मुकाबले एक बार ​फिर से शुरू हो गए हैं। भारतीय खिलाड़ी इसमें अपना अपना खेल दिखा रहे हैं। पहले ही दिन जहां एक ओर भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल आउट हो गए, वहीं टीम से बाहर चल रहे सरफराज खान ने एक और सैकड़ा ठोकने का काम किया है। उन्होंने चौके और छक्के लगाकर बेहतरीन अंदाज में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले दिन उनकी टीम मुंबई भी मजबूत नजर आ रही है। 

सरफराज खान ने हैदराबाद के खिलाफ ठोकी सेंचुरी

गुरुवार को सभी की नजर इस बात पर थी कि शुभमन गिल जब रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए उतरेंगे तो कैसा प्रदर्शन करते हैं। वे दो बॉल पर शून्य रन पर आउट होकर चले गए। गिल पंजाब बनाम सौराष्ट्र मैच में खेल रहे थे। वहीं दूसरे मैच में महफिल लूट ली सरफराज खान ने। जो मुंबई की ओर से खेल रहे हैं। सरफराज अपनी टीम के लिए नंबर पांच पर खेलने के लिए उतरे और शानदार शतक ठोक दिया।

टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं खान

सरफराज खान के आंकड़ों पर अगर आप नजर डालें तो पाएंगे कि ये किसी करिश्मे से कम नहीं है। उन्होंने 61 मैच खेलकर 17 शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं। लेकिन इसके बाद भी वे भारत की टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। ये बात सही है कि उन्हें मौके दिए गए, उसमें वे ऐसा खेल नहीं दिखा पाए, जैसी उनसे उम्मीद की गई होगी, लेकिन अब फिर से जब वे डोमेस्टिक क्रिकेट में रन बना रहे हैं तो उन पर नजर जरूर डाली जानी चाहिए। हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में भी सरफराज ने कुछ शानदार पारियां खेली थीं।

टीम इंडिया के लिए टेस्ट में ऐसा रहा है प्रदर्शन

अब तक भारत के लिए सरफराज खान ने 6 मैच खेलकर 371 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक हैं। उनका औसत 37.10 का है और वे 74.94 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। यानी उनके आंकड़े इतने भी खराब नहीं हैं कि भारत के लिए खेल ना पाएं। अब देखना होगा कि सरफराज आने वाले मैचों में कैसा खेल दिखाते हैं और जब टीम इंडिया टेस्ट के लिए मैदान में उतरेगी तो क्या सरफराज की वापसी हो पाएगी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
पीवी सिंधु इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में

पीवी सिंधु इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us