• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

बांग्लादेश का इनकार, भारत नहीं आएगी पड़ोसी देश की टीम

sports_master by sports_master
January 22, 2026
in क्रिकेट
0
बांग्लादेश का इनकार, भारत नहीं आएगी पड़ोसी देश की टीम

बांग्लादेश से बड़ी खबर आ रही है। बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप 2026 नहीं खेलने का फैसला किया है। इसके साथ ही साफ हो गया है कि बांग्लादेश वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए भारत नहीं आएगी।

बांग्लादेश लगातार भारत में खेलने से इनकार कर रहा था और ICC ने लगातार वेन्यू बदलने की गुहार लगा रहा था। हालांकि, ICC ने साफ कहा कि वेन्यू नहीं बदला जाएगा। अब बांग्लादेश ने भारत में वर्ल्ड कप नहीं खेलने का फैसला किया है। बता दें, T20 वर्ल्ड कप 2026 का 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में खेला जाना है। T20 वर्ल्ड कप का बॉयकाट करने के बाद अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से बड़ा बयान आया है।

ICC ने 21 जनवरी को बांग्लादेश को अल्टीमेटम दिया था कि या तो वे वर्ल्ड कप में खेलने के लिए भारत जाने के लिए तैयार हो जाएं या फिर उन्हें रिप्लेस कर दिया जाएगा। ICC ने बांग्लादेश को अपना फैसला लेने के लिए 22 जनवरी तक का समय दिया गया था। हालांकि, बांग्लादेश के स्पोर्ट्स एडवाइजर आसिफ नजरुल ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के साथ मीटिंग के बाद ऐलान किया कि ICC का रुख उन्हें मंजूर नहीं है।

BCB ने ICC पर लगाया आरोप

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने अपने बयान में कहा कि हम ICC के साथ बातचीत करते रहेंगे। हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन हम भारत में नहीं खेलेंगे। हम लड़ते रहेंगे। ICC बोर्ड मीटिंग में कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए गए। मुस्तफिजुर का मामला कोई अकेला मामला नहीं है। उस मामले में वे (भारत) अकेले फैसला लेने वाले थे। उन्होंने आगे कहा कि ICC ने भारत से हमारे मैचों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की हमारी मांग को मना कर दिया था। हमें वर्ल्ड क्रिकेट की स्थिति के बारे में पक्का नहीं पता। इसकी पॉपुलैरिटी कम हो रही है। उन्होंने बांग्लादेश के 20 करोड़ लोगों को इससे दूर कर दिया है। क्रिकेट ओलंपिक में जा रहा है, लेकिन अगर हमारे जैसा देश वहां नहीं जा रहा है, तो यह ICC की नाकामी है।

T20 वर्ल्ड कप को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बना हुआ था। दरअसल, हाल ही में BCCI के कहने के बाद KKR ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपने स्क्वॉड से रिलीज कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर बांग्लादेश ने अपनी टीम को भारत नहीं भेजने का फैसला किया था। तब से ही BCB भारत में वर्ल्ड कप नहीं खेलने की रट लगाए हुआ था।

नई टीम को मिलेगा मौका

गौरतलब है कि T20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका की धरती पर खेला जाएगा, जिसमें कुल 20 टीमें शिरकत करेंगी। बांग्लादेश को टूर्नामेंट में ग्रुप-सी में रखा गया था, जिसमें इटली, वेस्टइंडीज, नेपाल और इंग्लैंड की टीम भी शामिल हैं। अब बांग्लादेश के वर्ल्ड कप से हाथ पीछे खींचने के बाद अब नई टीम को वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिलेगा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
जलज सक्सेना का कमाल, 500 विकेट पूरे

जलज सक्सेना का कमाल, 500 विकेट पूरे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us