• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, April 18, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

न्यूजीलैंड ने इंदौर वन डे जीत सीरीज पर किया कब्जा

sports_master by sports_master
January 18, 2026
in क्रिकेट
0
न्यूजीलैंड ने इंदौर वन डे जीत सीरीज पर किया कब्जा

IND vs NZ, 3rd ODI: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारत की धरती पर नया इतिहास रच दिया है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे ODI मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर 3 मैचों की ODI सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 337 रनों का स्कोर खड़ा किया।

इंदौर। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारत की धरती पर नया इतिहास रच दिया है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे ODI मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर 3 मैचों की ODI सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 337 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में टीम इंडिया विराट कोहली के शतक के बावजूद 296 रन बना सकी। इस तरह न्यूजीलैंड ने 41 रनों से मुकाबला अपने नाम करते हुए वो कर दिखाया, जो पहले कभी भारत में नहीं हुआ था।

भारत में पहली बार जीती ODI सीरीज

दरअसल, न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार द्विपक्षीय ODI सीरीज जीतने का कारनामा कर दिया है। लगातार 7 सीरीज हारने के बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत में सीरीज जीतने में सफल रही। बता दें, इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम कभी भी भारत में ODI सीरीज नहीं जीत पाई थी। न्यूजीलैंड की टीम ने पहली बार साल 1988-89 में ODI सीरीज के लिए भारत का दौरा किया था। तब से न्यूजीलैंड की टीम ने 7 बार द्विपक्षीय ODI सीरीज खेलने के लिए भारत का दौरा किया लेकिन कभी सीरीज नहीं जीत पाई। अब 8वीं सीरीज में जाकर न्यूजीलैंड को सफलता हासिल हुई है।

न्यूजीलैंड की टीम 14 महीने के भीतर भारत को भारतीय सरजमीं पर सीरीज हराने में कामयाब हुई है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने नवंबर 2024 में भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया का 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ किया था। तब न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के घर में पहली बार टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी। अब कीवी टीम ने पहली ODI सीरीज जीतते ही नया इतिहास रच दिया है। बता दें, 7 ODI मैच जीतने के बाद इंदौर में भारत की यह पहली हार है। वहीं, अक्टूबर 2022 के बाद यह पहली बार है, जब लगातार 13 मैच जीतने के बाद भारत टॉस जीतकर घर पर कोई ODI मैच हारा है।

विराट कोहली ने बनाए 124 रन

तीसरे ODI मैच की बात की जाए तो भारतीय टीम 338 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 46वें ओवर में ऑलआउट हो गई। विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई मदद नहीं मिल सकी। हर्षित राणा ने कोहली का साथ देने की कोशिश की लेकिन वो भी 44वें ओवर में अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद भारतीय टीम 300 रन से पहले ही ढेर हो गई। विराट कोहली ने 108 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्कों की बदौलत 124 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए जैकरी फॉउल्क्स और क्रिस्चियन क्लार्क ने 3-3 विकेट झटके। जेडेन लेनोक्स को 2 विकेट मिले। काइल जैमीसन के हाथ एक सफलता लगी।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
विदर्भ ने रचा इतिहास, पहली बार जीती विजय हजारे ट्रॉफी

विदर्भ ने रचा इतिहास, पहली बार जीती विजय हजारे ट्रॉफी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us