• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, April 18, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर, इंदौर में रविवार को मैच होगा

sports_master by sports_master
January 16, 2026
in क्रिकेट
0
भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर, इंदौर में रविवार को मैच होगा

इंदौर में रविवार को होने वाले मैच को लेकर तैयारी तेज हो गई हैं। भारतीय और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम इंदौर पहुंच गई हैं। मैच से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर शुक्रवार को आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे। यहां वे हवन-अनुष्ठान में शामिल हुए और वैदिक मंत्रोच्चार किया।

पूजन अनुष्ठान के बाद गौतम गंभीर ने माता के दरबार में कुछ समय बिताया। गर्भगृह में मुख्य पुजारी दिनेश गुरू ने उन्हें माता की चुनरी ओढ़ाई। इधर, इंदौर में दोनों ही टीमें प्रैक्टिस करने मैदान में उतरीं। इधर क्रिकेटर केएल राहुल उज्जैन में महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा की।

 

एक्सपर्ट बोले- बैटिंग करने वाली टीम फायदे में रहेगी क्रिकेट एक्सपर्ट का कहना है कि ड्यू यानी ओस गिरने से शाम होते-होते बॉलिंग करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वहीं, इंदौर के दर्शकों को इस बार सबसे ज्यादा उत्साह रोहित और विराट को लेकर है। एक्सपर्ट का मानना है कि रोहित अच्छी शुरुआत देंगे, लेकिन अपने व्यक्तिगत स्कोर को 200 तक इस पिच पर नहीं ले जा पाएंगे।

इंदौर के होलकर मैदान के रिकॉर्ड की बात करें तो यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा माना जाता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंदौर के मैदान में अधिकांश समय पहले बैटिंग करने वाली टीम जीतती है, लेकिन कल के मैच में ओस गिरने के कारण पहले फील्डिंग करना ज्यादा ठीक रहेगा।

कैसा रहने वाला है मौसम मौसम की बात करें तो इंदौर में यह खुशनुमा रहने की उम्मीद है। आसमान साफ रहेगा, जिससे मैच में किसी तरह का खलल पड़ने की संभावना नहीं है। सर्दियों का मौसम चल रहा है, जिसका असर ओस के रूप में कल के मैच में पड़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दिन इंदौर में मौसम साफ रहेगा। पूरे दिन धूप खिली रहेगी और तापमान 13 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। उमस भी 60 प्रतिशत रहेगी और हवा 10 किलोमीटर के करीब की रफ्तार से चल सकती है।

बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिच होलकर स्टेडियम के चीफ पिच क्यूरेटर मनोहर जामले के मुताबिक, पिच काली मिट्टी से तैयार की गई है और यह बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहेगी। ठंड के चलते ओस अहम भूमिका निभा सकती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकेगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप पर होगी। दैनिक भास्कर पर भी मैच के लाइव अपडेट्स उपलब्ध रहेंगे।

अभी एक-एक की बराबरी पर सीरीज सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने पहला मैच 4 विकेट से जीता था, जबकि दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज बराबर कर ली। इंदौर में होने वाला यह मुकाबला सीरीज का फैसला करेगा। भारत में न्यूजीलैंड का वनडे रिकॉर्ड कमजोर रहा है। होलकर स्टेडियम में भारत का अजेय रिकॉर्ड भारतीय टीम को बढ़त दिलाता नजर आ रहा है।

 

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
विराट के लिए लकी नहीं रहा होल्कर स्टेडियम

विराट के लिए लकी नहीं रहा होल्कर स्टेडियम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us