• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, February 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

सिंधु का सफर मलेशिया ओपन में खत्म

sports_master by sports_master
January 10, 2026
in बैडमिंटन
0
पीवी सिंधु मलेशिया ओपन के सेमी फाइनल में

कुआलालंपुर में खेले जा रहे BWF सुपर 1000 मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की चुनौती पूरी तरह समाप्त हो गई है। विमेंस सिंगल्स में दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा, जबकि मेंस डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी क्वार्टरफाइनल में बाहर हो गई। इसके साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का अभियान खत्म हो गया

सेमीफाइनल में वांग झी यी से हारीं सिंधु

विमेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में पीवी सिंधु का सामना चीन की वर्ल्ड नंबर-2 खिलाड़ी वांग झी यी से हुआ। सिंधु को सीधे गेमों में 16-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा।

मैच के दोनों गेमों में सिंधु ने शुरुआती बढ़त जरूर बनाई, लेकिन निर्णायक पलों में वह इसे बरकरार नहीं रख सकीं। पहले गेम में 3-4 अंकों की बढ़त के बाद की गई गलतियों का फायदा वांग झी यी ने उठाया। दूसरे गेम में सिंधु ने बैकहैंड साइड पर ज्यादा लिफ्ट खेली, जिस पर वांग झी यी ने लगातार स्मैश लगाकर दबाव बनाया और मैच अपने नाम कर लिया।

यामागुची के रिटायर होने से मिला था सेमीफाइनल का टिकट इससे पहले क्वार्टरफाइनल में सिंधु का सामना जापान की तीसरी सीड अकाने यामागुची से हुआ था। सिंधु ने शानदार खेल दिखाते हुए महज 11 मिनट में पहला गेम 21-11 से जीत लिया। इसके बाद यामागुची घुटने की चोट के कारण मैच से हट गईं (रिटायर्ड हर्ट), जिससे सिंधु को सेमीफाइनल में जगह मिल गई।

राउंड ऑफ 16 में भी शानदार जीत राउंड ऑफ 16 में सिंधु ने जापान की आठवीं सीड टोमोका मियाजाकी को सिर्फ 33 मिनट में 21-8, 21-13 से हराकर आसानी से क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था।

सात्विक-चिराग की जोड़ी क्वार्टरफाइनल में बाहर मेंस डबल्स में भारत की शीर्ष जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें इंडोनेशिया की छठी सीड जोड़ी फजर अल्फियन और मुहम्मद रियन अर्दियांतो ने शिकस्त दी।

इससे पहले प्री-क्वार्टरफाइनल में सात्विक-चिराग ने मलेशिया की जुनैदी अरिफ और रॉय किंग याप की जोड़ी को 39 मिनट में 21-18, 21-11 से हराया था।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
आईसीएल की वापसी, फिर से होगा रोमांचक माहौल

आईसीएल की वापसी, फिर से होगा रोमांचक माहौल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us