• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

वैभव सूर्यवंशी का एक और कारनामा

sports_master by sports_master
January 6, 2026
in क्रिकेट
0
वैभव सूर्यवंशी ने 10 गेंद में बनाए 31 रन, 310 है स्ट्राइक रेट

Vaibhav Suryavanshi Record: भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जब भी मैदान में उतरते हैं तो सभी उनकी बल्लेबाजी देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। वे इस छोटी सी उम्र में कमाल की बल्लेबाजी कर नए नए कीर्तिमान बनाते चले जा रहे हैं। अब विश्व कप से पहले जब भारत की युवा टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेल रही है तो उसमें वैभव ने एक और कीर्तिमान बना दिया। जो इससे पहले ऋषभ पंत के नाम हुआ करता था। 

केवल 15 बॉल पर वैभव ने जड़ दिया अर्धशतक

भारत और सा​उथ अफ्रीका की युवा टीमों के बीच अभी तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इसके पहले दो मैच भारतीय टीम ने जीतने में कामयाबी हासिल की है। सीरीज में भारत की कमान वैभव सूर्यवंशी संभाल रहे हैं। सीरीज के दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी ने भारत की ओर से यूथ वनडे में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बना दिया है। वैभव ने केवल 15 बॉल पर 50 रन पूरे करने में कामयाबी हासिल की। इससे पहले ऋषभ पंत ने यूथ वनडे में भारत के लिए केवल 18 बॉल पर शतक लगाने का काम किया था, जो अब ध्वस्त हो चुका है।

वैभव ने जड़े 10 छक्के और एक चौका

अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी का बल्ला रुका नहीं, उन्होंने 24 बॉल पर 68 रन बनाए और उसके बाद आउट हो गए। तेजी से रन बनाने की कोशिश में वैभव सूर्यवंशी अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। अपनी इस ​विस्फोटक पारी के दौरान वैभव ने कुल मिलाकर 10 छक्के और एक ही चौका लगाया। यानी वैभव ने जो कुल 68 रन बनाए, उसमें से 64 रन तो चौके और छक्कों से ही आ गए थे। केवल चार ही रन उन्होंने दौड़कर पूरे किए।

भारतीय टीम ने जीत ली है वनडे सीरीज

भारत बनाम साउथ अफ्रीका यूथ वनडे सीरीज की बात करें तो दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 49.3 ओवर में 245 रन बनाए थे। इस तरह से भारत को जीत के लिए 246 रन बनाने थे, लेकिन इसी बीच बारिश आ गई और मैच रोक देना पड़ा। जब दोबारा मुकाबला शुरू हुआ तो भारतीय टीम को 27 ओवर में 174 रनों की ही जरूतर थी। वैभव ने जिस तरह की तेजतर्रार शुरुआत की, उसके बाद भारत की जीत और भी आसान हो गई। भारतीय टीम तीन में से दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है और तीसरा और आखिरी मुकाबला 7 जनवरी को खेला जाएगा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
Tennis जगत में हलचल! Novak Djokovic ने PTPA क्यों छोड़ा, बताई ये बड़ी वजह

Tennis जगत में हलचल! Novak Djokovic ने PTPA क्यों छोड़ा, बताई ये बड़ी वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us