• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

एशेज- सिडनी टेस्ट में जो रूट का 41वां शतक:पोंटिंग की बराबरी, तेंदुलकर और कैलिस ही आगे; इंग्लैंड 384 रन पर ऑलआउट

sports_master by sports_master
January 5, 2026
in क्रिकेट
0
एशेज- सिडनी टेस्ट में जो रूट का 41वां शतक:पोंटिंग की बराबरी, तेंदुलकर और कैलिस ही आगे; इंग्लैंड 384 रन पर ऑलआउट

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025-26 का पांचवां और आखिरी टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। मैच का आज सोमवार को दूसरा दिन है। इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने इस मुकाबले में टेस्ट करियर का 41वां शतक जड़ा। उन्होंने 242 बॉल पर 160 रन बनाए।

सिडनी टेस्ट के पहले दिन बारिश और खराब रोशनी की वजह से केवल 45 ओवर का खेल हो सका था। पहले दिन रूट 72 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। दूसरे दिन उन्होंने 146 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह इस एशेज सीरीज में रूट का दूसरा शतक है।

रूट का 41वां शतक इस शतक के साथ ही रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी पर पहुंच गए। दोनों के नाम अब 41-41 टेस्ट शतक हैं। रूट ने यह उपलब्धि अपने 163वें टेस्ट में हासिल की, जबकि पोंटिंग ने 168 टेस्ट मैच खेले थे। इस लिस्ट में अब रूट से आगे सिर्फ दो बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (51 शतक) और जैक कैलिस (45 शतक) हैं। दूसरे दिन इंग्लैंड ने 211/3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। टीम पहली पारी में 384 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

रूट के 2021 के बाद सबसे ज्यादा 24 शतक साल 2021 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रूट सबसे आगे हैं। रूट ने इस दौरान अब तक 24 टेस्ट शतक लगाए हैं। उनके बाद इस लिस्ट में स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन, हैरी ब्रुक और शुभमन गिल संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। इन सभी बल्लेबाजों ने 2021 के बाद टेस्ट क्रिकेट में 10-10 शतक जड़े हैं।

ऑस्ट्रेलिया में रूट का दूसरा शतक रूट का इस एशेज सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया में एक भी शतक नहीं था। गाबा के मैदान पर सीरीज के दूसरे मुकाबले की पहली पारी में उन्होंने 138 रन बनाए थे। हालांकि इंग्लैंड वह मैच हार गया था। इसके अलावा पहले 4 टेस्ट की 7 अन्य पारियों में वह फेल रहे। अब दौरे की 9वीं पारी में रूट ने फिर से शतक लगाया। 2021 से रूट ने टेस्ट में 24 शतक लगाए हैं।

सिडनी टेस्ट के पहले दिन 45 ओवर का ही खेल पहले दिन बारिश और खराब रोशनी के कारण सिर्फ 45 ओवर का खेल हो सका। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था। टीम ने पहले दिन स्टंप्स तक 3 विकेट के नुकसान पर 211 रन बना लिए हैं। जो रूट (72) और हैरी ब्रुक (78) नाबाद लौटे। दोनों के बीच नाबाद 154 रन की साझेदारी हो चुकी है।

 

 

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
बांग्लादेश ने IPL का प्रसारण बैन किया:मुस्तफिजुर को लीग से बाहर किए जाने पर फैसला, टी-20 वर्ल्डकप में टीम भी भारत नहीं भेजेगा

बांग्लादेश ने IPL का प्रसारण बैन किया:मुस्तफिजुर को लीग से बाहर किए जाने पर फैसला, टी-20 वर्ल्डकप में टीम भी भारत नहीं भेजेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us