• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

विराट एक और रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर बन जाएंगे नंबर वन

sports_master by sports_master
January 1, 2026
in क्रिकेट
0
विराट एक और रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर बन जाएंगे नंबर वन

Virat Kohli: साल 2026 का आगाज होते ही विराट कोहली के इंटरनेशनल मैच के लिए मैदान में उतरने की उलटी गिनती शुरू हो गई है। वैसे तो कोहली के बारे में चर्चा है कि वे विजय हजारे ट्रॉफी का एक और मैच खेलने उतरेंगे, लेकिन इंटरनेशनल मैच के लिए 11 तारीख तक का इंतजार करना होगा। कोहली इसी दिन भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज के पहले मैच में खेलेंगे। उम्मीद है कि इसी जनवरी में वे सचिन तेंदुलकर का एक और कीर्तिमान ध्वस्त कर देंगे, जिसके वे बेहद करीब हैं। 

विराट कोहली 28 हजार इंटरनेशनल रन पूरे करने के बेहद करीब

विराट कोहली अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 27975 रन बना चुके हैं। इसमें टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों के रन शामिल हैं। यानी वे 28 हजार रनों के बेहद करीब हैं। उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए केवल 25 और रनों की दरकार है। अब तक दुनिया के केवल दो ही बल्लेबाज ऐसे हैं, जो 28 हजार रन बना सके हैं। कोहली तीसरे बनने के ​बेहद करीब हैं। लेकिन कोहली इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन जाएंगे, इसकी पूरी उम्मीद की जा सकती है।

सचिन तेंदुलकर के नाम है सबसे तेज 28 हजार इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर ने अपने इंटरनेशनल करियर में 34357 रन बनाए हैं, वहीं कुमार संगकारा ने 28016 रन बनाए हैं। संगकारा ने अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच में 28 हजार का आंकड़ा छूआ था। अब जरा आंकड़ों पर गौर कीजिए। सचिन तेंदुलकर ने जब 28 हजार इंटरनेशनल पूरे किए थे, तब तक वे 644 पारियां खेल चुके थे। वहीं कुमार संगकारा ने अपने करियर में 28 हजार रन पूरे करने के लिए 666 पारियां खेली हैं। अब बात विराट कोहली की करते हैं।

भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज में कोहली को मिलेंगी तीन पारियां

कोहली ने अब तक 623 इंटरनेशनल पारियां खेली हैं। यानी वे सचिन से भी तेज 28 हजार रन पूरे कर सकते हैं, इसके लिए उनके पास पर्याप्त वक्त है। जनवरी में 11 तारीख से भारत और न्यूजीलैंड के तीन वनडे मैचों की सीरीज होने जा रही है। इस सीरीज में वे अपने 28 हजार रन पूरे कर लेंगे। उम्मीद है कि पहले ही मैच में वे ऐसा कर जाएंगे, लेकिन अगर पहले में नहीं हुए तो भी उनके पास दो मैच बचेंगे। विराट कोहली जैसे बल्लेबाज से ये उम्मीद की जा सकती है कि वे तीन मैचों में कम से कम 25 रन तो बना ही देंगे। 25 और रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर का कीर्तिमान ध्वस्त कर विराट कोहली पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
न्यूजीलैंड से 62 वन डे मैच जीत चुका है भारत

न्यूजीलैंड से 62 वन डे मैच जीत चुका है भारत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us