• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

जो रुट ने रच दिया इतिहास

sports_master by sports_master
December 27, 2025
in क्रिकेट
0
जो रुट ने रच दिया इतिहास

मेलबर्न में खेले गए एशेज टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया। इंग्लैंड की इस जीत में सबसे अहम भूमिका गेंदबाजों की रही। हालांकि इस मैच में इंग्लैंड टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने एक नया इतिहास रच दिया है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 22000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि इस टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिलाकर वह सिर्फ 15 रन ही बना सके।

ऐसा करने वाले दुनिया के नौंवें बल्लेबाज बने जो रूट

जो रूट इंटरनेशनल क्रिकेट में 22000 रन बनाने बनाने वाले दुनिया के नौंवें बल्लेबाज बन गए हैं। अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 22 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग, महेला जयवर्धने, जैक कैलिस, राहुल द्रविड़ और ब्रायन लारा और जो रूट के नाम है। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। वहीं टेस्ट क्रिकेट में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी सचिन तेंदुलकर हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • 34357 – सचिन तेंदुलकर (भारत)
  • 28016 – कुमार संगकारा (श्रीलंका)
  • 27975 – विराट कोहली (भारत)
  • 27483 – रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
  • 25957 – महेला जयवर्धने (श्रीलंका)
  • 25534 – जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका)
  • 24208 – राहुल द्रविड़ (भारत)
  • 22358 – ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज)
  • 22000 – जो रूट (इंग्लैंड)

जो रूट ने ब्रायन लारा को छोड़ा पीछे

इंटरनेशनल क्रिकेट में जो रूट ने 22 हजार रन 501 पारियों में पूरे किए और उन्होंने सबसे तेज 22000 रन बनाने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया है। जो रूट सबसे तेज 22 हजार रन बनाने वाली बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं और वहां पहले ब्रायन लारा थे। लारा अब चौथे नंबर पर आ गए जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 22 हजार रन 511 पारियों में पूरे किए थे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली हैं उन्होंने ये उपलब्धि 462 पारियों में हासिल की थी जबकि दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं उन्होंने 493वें पारियों में ऐसा किया था।

इंटरनेशनल क्रिकेट में कैसे हैं जो रूट के आंकड़े

जो रूट की बात करें तो उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 162 टेस्ट मैचों में 50.83 के औसत से 13777 रन बनाए हैं। वहीं, ODI में रूट के बल्ले से 186 मैचों में 7330 रन आए हैं हैं। वहीं T20I में क्रिकेट में उन्होंने 893 रन बनाए हैं। टेस्ट में रूट ने अब तक 40 और वनडे फॉर्मेट में 19 शतक लगाए हैं। जो रूट के पास अभी टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का मौका है। वह इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध जीत से भारत के बराबर पहुंचा इंग्लैंड

ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध जीत से भारत के बराबर पहुंचा इंग्लैंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us