• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से वैभव

sports_master by sports_master
December 24, 2025
in क्रिकेट
0
वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से वैभव

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का आगाज हो चुका है, जिसमें 24 दिसंबर को प्लेट ग्रुप में बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच खेले गए मुकाबले में लिस्ट-ए क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड बनते हुए देखने को मिला।

बिहार की टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने के साथ 50 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 574 रनों का स्कोर बना दिया। इस मैच में बिहार की तरफ से वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 84 गेंदों में 190 रनों की पारी देखने को मिली, तो वहीं आयुष लोहारुका ने 116 रनों की पारी खेली और कप्तान शकीबुल गनी ने सिर्फ 40 गेंदों में 128 रनों की नाबाद पारी खेल दी। वहीं इसके बाद बिहार के गेंदबाजों का कमाल देखने को मिला जिसमें उन्होंने अरुणाचल प्रदेश की पारी को 42.1 ओवर्स में सिर्फ 177 रनों के स्कोर पर समेटने के साथ मुकाबला 397 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया। वहीं बिहार ने इस जीत के साथ एक बड़ा कारनामा भी किया।

बिहार ने समरसेट के रिकॉर्ड को तोड़ा, लिस्ट-ए क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी जीत

बिहार की टीम को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में मिली 397 रनों की बड़ी जीत, लिस्ट-ए क्रिकेट इतिहास में अभी तक रनों के अंतर से दर्ज की गई दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर तमिलनाडु की टीम है, जिसमें उन्होंने साल 2022-23 की विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश की टीम के खिलाफ 435 रनों के अंतर से जीत दर्ज की थी, जिसमें उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 506 रनों का स्कोर बनाया था तो वहीं अरुणाचल की टीम को सिर्फ 71 रनों के स्कोर पर समेट दिया था। वहीं इसके बाद अब लिस्ट में बिहार की टीम का नाम आ गया है, जिन्होंने समरसेट की टीम का 35 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने साल 1990 में डेवोन की टीम के खिलाफ 346 रनों के अंतर से जीत दर्ज की थी।

गेंदबाजी में आकाश राज और सूरज कश्यप ने दिखाया कमाल

अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में बिहार टीम के गेंदबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें आकाश राज और सूरज कश्यप का कमाल देखने को मिला। आकाश राज ने अपने 8 ओवर्स में सिर्फ 29 रन देने के साथ तीन विकेट हासिल किए, तो वहीं सूरज कश्यप ने 10 ओवर्स में 31 रन देने के साथ तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा हिमांशु तिवारी 2 और शबीर खान एक विकेट लेने में कामयाब रहे। इस जीत के साथ जहां बिहार के खाते में चार अंक जुड़ गए हैं तो वहीं उनका नेट रनरेट 7.940 का है। वहीं अब टीम को अपना अगला मैच 26 दिसंबर को मणिपुर की टीम के खिलाफ खेलना है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
रोहित शर्मा की विजय हजारे ट्रॉफी में शतकीय पारी

रोहित शर्मा की विजय हजारे ट्रॉफी में शतकीय पारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us