• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

टिम सेफर्ट ने आईपीएल ऑक्शन से ठीक पहले शतक जड़ा

sports_master by sports_master
December 15, 2025
in क्रिकेट
0
टिम सेफर्ट ने आईपीएल ऑक्शन से ठीक पहले शतक जड़ा

IPL 2026 Mini Auction: आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को दोपहर तीन बजे से होगी। सभी दस टीमें इस वक्त अपनी अपनी विशलिस्ट बनाने में जुटी हैं कि उन्हें कौन से खिलाड़ी खरीदने हैं, ताकि उनकी टीम को और मजबूत किया जा सके। इस बीच मिनी ऑक्शन से ठीक 24 घंटे पहले एक खिलाड़ी ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी ठोक दी है। हालांकि अभी तक उस खिलाड़ी ने केवल तीन ही आईपीएल मैच खेले हैं। क्या इस बार फिर से उसकी वापसी होगी, इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है। 

बिग बैश लीग में टिम सेफर्ट ने ठोका धमाकेदार शतक 

बिग बैश लीग के पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक टिम सेफर्ट ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 56 बॉल पर 102 रनों की धमाकेदार पारी खेली। टिम सेफर्ट ने अपनी इस पारी के दौरान 9 चौके और 6 छक्के लगाने का काम किया। उन्होंने 182.14 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उनकी इस पारी की बदौलत टिम सेफर्ट की टीम 20 ओवर में मेलबर्न रेनेगेड्स ने 212 रनों का बड़ा स्कोर बनाने में कामयाबी हासिल की।

अब तक केवल तीन ही मैच आईपीएल में खेल पाए हैं टिम सेफर्ट

खास बात ये है कि अब से कुछ ही घंटे बाद जब आईपीएल के लिए नीलामी होगी तो टिम सेफर्ट का भी नाम पुकारा जाएगा। लेकिन क्या कोई टीम उन्हें अपने पाले में लाने के लिए उत्सुक होगी, ये देखना होगा। अब तक टिम सेफर्ट ने केवल दो ही आईपीएल के सीजन खेले हैं। साल 2021 में टिम सेफर्ट को केवल एक मैच खेलने का मौका मिला, इसमें उन्होंने दो रन बनाए। इसके बाद साल 2022 में टिम सेफर्ट ने दो मैच खेलकर 24 रन बनाए थे। इसके बाद से अब तक टिम सेफर्ट इस दुनिया की सबसे बड़ी ​क्रिकेट लीग का हिस्सा नहीं बन पाए हैं।

कोई टीम टिम सेफर्ट को लेकर दिखा सकती है दिलचस्पी

टिम सेफर्ट ने आईपीएल नीलामी के लिए इस बार भी अपना नाम दिया है। साथ ही उनका नाम शार्टलिस्ट भी हुआ है। यानी कोई ना कोई टीम जरूर उन्हें अपने पाले में करने के लिए उत्सुक होगी। देखना होगा​ कि क्या तीन साल के लंबे गैप के बाद टिम सेफर्ट एक बार फिर से आईपीएल खेलते हुए नजर आएंगे। साथ ही उनकी कीमत कितनी लगती है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
अभिमन्यु ईश्वरन की आईपीएल ऑक्शन में सरप्राइज एंट्री

अभिमन्यु ईश्वरन की आईपीएल ऑक्शन में सरप्राइज एंट्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us