• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

पहले t20 में टीम इंडिया की एकतरफा जीत

sports_master by sports_master
December 9, 2025
in क्रिकेट
0
पहले t20 में टीम इंडिया की एकतरफा जीत

कटक में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रनों से हराया। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने 176 रन का टारगेट रखा था। जवाब में अफ्रीकी टीम 12.3 ओवर में 74 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यह साउथ अफ्रीका के लिए उनके टी-20 इतिहास का सबसे लोएस्ट स्कोर है। इससे पहले उनका लोएस्ट स्कोर 87 रन का था। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या ने की शानदार बल्लेबाजी

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पहले ही ओवर में 2 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला इस मैच में भी नहीं चला, वह 11 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। वहीं अभिषेक शर्मा जो इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, उन्होंने 12 गेंदों में 17 रन बनाए। इनके अलावा तिलक वर्मा 26 और अक्षर पटेल ने 22 रन का योगदान दिया। भारत के इस मैच के स्टार बल्लेबाज हार्दिक पांड्या रहे, उन्होंने 28 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए। इस दौरान वह 6 चौके और चार छक्के लगाने में कामयाब रहे। साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी में सबसे ज्यादा विकेट लुंगी एनगिडी ने लिए। उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने टेके घुटने

176 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत भी इस मैच में अच्छी नहीं रही। क्विंटन डी कॉक इस मैच में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। उसके बाद 16 के स्कोर पर ट्रिस्टन स्टब्स भी आउट हो गए। उन्होंने 9 गेंदों में 14 रन बनाए। कप्तान मार्करम के रूप में साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका लगा, वह 14 गेंद में 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके अलावा डेविड मिलर 1, डोनोवन फरेरा 5 और मार्को जेनसेन 12 रन बनाकर आउट हुए। अफ्रीकी टीम की तरफ से डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने आउट किया। गेंदबाजी की बात करें तो वहां अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
जसप्रीत बुमराह की यादगार उपलब्धि

जसप्रीत बुमराह की यादगार उपलब्धि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us