विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का पहला मेगा ऑक्शन नई दिल्ली में जारी है। अब तक भारत की दीप्ति शर्मा पर सबसे बड़ी बोली लगी है। उन्हें 3.2 करोड़ रुपए में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा है। दीप्ति को पहले दिल्ली ने 50 लाख रुपए में खरीदा था। फिर यूपी ने उन पर राइट टु मैच (RTM कार्ड) का इस्तेमाल किया।
दिल्ली ने उनकी कीमत बढ़ाकर 3.2 करोड़ रुपए कर दी। यूपी ने इस प्राइस को भी मैच किया और दीप्ति को टीम में शामिल कर लिया। मुंबई इंडियंस ने न्यूजीलैंड की अमीलिया केर को 3 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है।
पहली बोली ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली पर लगी। लेकिन, उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन को गुजरात ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा है।
9वें सेट की सभी प्लेयर्स अनसोल्ड रहीं
9वें सेट की सभी प्लेयर्स अनसोल्ड रही। अनकैप्ड विकेटकीपर्स के इस सेट में 5 प्लेयर्स के नाम ऑक्शन पूल पर रखे गए, लेकिन इन पर किसी फ्रैंचाइजी ने रुचि नहीं दिखाई।
स्मृति मंधाना सबसे महंगी WPL प्लेयर
विमेंस प्रीमियर लीग इतिहास की सबसे महंगी प्लेयर स्मृति मंधाना हैं। उन्हें 2023 के WPL ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ₹ 3.40 करोड़ में खरीदा गया था। मंधाना ने RCB को एक टाइटल भी जिताया है। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर हैं, उन्हें 2023 के ऑक्शन में ही 3.2 करोड़ में गुजरात जाएंट्स ने खरीदा था।


