• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

रोहित 7 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे:कोहली के खेलने पर सस्पेंस; BCCI ने कहा- टीम में रहना है तो घरेलू क्रिकेट खेलो

sports_master by sports_master
November 12, 2025
in क्रिकेट
0
रोहित 7 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे:कोहली के खेलने पर सस्पेंस; BCCI ने कहा- टीम में रहना है तो घरेलू क्रिकेट खेलो

रोहित शर्मा 7 साल बाद विजय हजार ट्रॉफी खेलेंगे। उन्होंने आखिरी बार 2018 में टूर्नामेंट खेला था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को टूर्नामेंट में अपनी उपलब्धता की जानकारी दी है।

हालांकि विराट कोहली ने अभी तक दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) को इस टूर्नामेंट में खेलने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। उन्होंने 2010 में विजय हजारे ट्रॉफी खेली थी।

इससे पहले BCCI ने रोहित शर्मा और विराट कोहली से कहा था कि वनडे टीम में अपनी जगह बनाए रखने के लिए उन्हें घरेलू टूर्नामेंटों में हिस्सा लेना होगा। विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत 24 दिसंबर से होगी।

BCCI ने कहा-

बोर्ड और टीम मैनेजमेंट ने दोनों खिलाड़ियों को साफ कर दिया है कि अगर वे भारत के लिए खेलना जारी रखना चाहते हैं, तो उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना होगा।

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड सीरीज के बीच विजय हजारे ट्रॉफी विजय हजारे ट्रॉफी डोमेस्टिक कैलेंडर में होने वाला एकमात्र वनडे टूर्नामेंट हैं। इस टूर्नामेंट को 3 से 9 दिसंबर के बीच होने वाली भारत-साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज और 11 जनवरी से शुरू होने वाली भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के बीच रखा गया है।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से वापसी की 38 साल के रोहित और 37 साल के कोहली ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया में हुई वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था। दोनों ने लगभग सात महीने बाद भारतीय टीम में वापसी की थी। सीरीज के आखिरी मैच में कोहली-रोहित ने नाबाद 168 रन जोड़े के भारत को जीत दिलाई थी।

रोहित सीरीज में 202 रन बनाकर टॉप स्कोरर थे। एक फिफ्टी और एक शतक भी लगाया था। वहीं कोहली ने शुरुआती दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद वापसी करते हुए नाबाद 87 रन बनाए थे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
वनडे बैटर्स रैंकिंग में कोहली ने बाबर को पीछे छोड़ा:टी-20 में तिलक को 2 स्थान का नुकसान, टेस्ट टीम में इंग्लैंड नंबर-2 पर आया

वनडे बैटर्स रैंकिंग में कोहली ने बाबर को पीछे छोड़ा:टी-20 में तिलक को 2 स्थान का नुकसान, टेस्ट टीम में इंग्लैंड नंबर-2 पर आया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us