• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

कप्तान सूर्यकुमार ने आलोचकों को दिया जवाब

sports_master by sports_master
October 28, 2025
in क्रिकेट
0
कप्तान सूर्यकुमार ने आलोचकों को दिया जवाब

कैनबरा के मनुका ओवल स्टेडियम में 29 अक्टूबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए दोनों टीमों की नजरें अपनी तैयारियों को पुख्ता करने पर होगी, जिसमें कई प्लेयर्स के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं, इसमें एक नाम टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव का भी है, जिनका एशिया कप 2025 में बल्ले से कोई खास परफॉर्मेंस देखने को नहीं मिला था।

अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच के एक दिन पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्या ने अपने खराब फॉर्म को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब भी दिया।

रन तो आखिरकार बन ही जाएंगे

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले उनके खराब फॉर्म को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि मुझे लगता है कि मैं काफी कड़ी मेहनत कर रहा हूं और इसका ये मतलब नहीं कि मैं पहले ऐसा नहीं कर रहा था। मैंने पहले भी ऐसा ही किया है। मैंने यहां आने से पहले घर पर कुछ बढ़िया ट्रेनिंग सेशन किए थे और ऑस्ट्रेलिया आने के बाद यहां भी कुछ अच्छे सेशन हुए हैं जो काफी अहम हैं। मुझे लगता है कि हमारी कोशिश टीम के लक्ष्य को देखना और उस अनुसार कड़ी मेहनत करना होना चाहिए क्योंकि रन तो आखिरकार बन ही जाएंगे। टीम को आपसे अलग-अलग परिस्थितियों में किस तरह की उम्मीद है मेरा ध्यान उस पर है और इसीलिए मैं एक समय पर एक ही मैच पर ध्यान देना चाहता हूं जो कि सही चीज भी है।

साल 2025 में सिर्फ 11 के औसत से बनाए रन

सूर्यकुमार यादव का साल 2025 में अब तक बल्ले से काफी खराब फॉर्म देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने कुल 12 मैच खेले हैं और इसमें से 11 पारियों में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका मिला। सूर्या ने इस दौरान सिर्फ 11.11 के औसत से 100 रन बनाए हैं और उसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 47 रनों का देखने को मिला है। सूर्या इस साल तीन बार बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। हालांकि सूर्या का ऑस्ट्रेलिया में टी20 इंटरनेशनल में बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने वहां पर 6 मैचों में खेलते हुए 59.75 के औसत से 239 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से तीन अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
श्रेयस अय्यर के पैरेंट्स को डॉक्टर पर भरोसा, सिडनी नहीं जाएंगे

श्रेयस अय्यर के पैरेंट्स को डॉक्टर पर भरोसा, सिडनी नहीं जाएंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us