• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

क्या विराट कोहली लेंगे संन्यास? एडिलेड ओवल में डक पर आउट होने के बाद फैंस को किया ऐसा इशारा

sports_master by sports_master
October 24, 2025
in क्रिकेट
0
विराट कोहली से ऐसी उम्मीद न थी

एडिलेड: भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में मार्च के बाद खेल रहे हैं। विराट ने टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट ले लिया था। वो सिर्फ वनडे में एक्टिव थे। ऐसे में उन्हें वनडे मैचों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। जब 200 से ज्यादा दिन के बाद एक बार फिर विराट कोहली को भारतीय जर्सी पहनने का मौका मिला तो उनसे फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। लेकिन, कोहली अपने फैंस की उम्मीदों पर खरे नहीं हो पाए।

भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी बेहद फीकी रही। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ODI सीरीज के पहले ही मैच में विराट कोहली डक पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद फैंस को कोहली से दूसरे मैच में बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन एक बार फिर पर्थ ODI की पुनरावृत्ति हो गई।

दरअसल, पर्थ में खेले गए पहले ODI में विराट कोहली ने 8 गेंदों का सामना किया लेकिन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ODI क्रिकेट में पहली बार विराट कोहली डक पर आउट हुए। कोहली की खराब फॉर्म दूसरे ODI में भी जारी रही। एडिलेड में महज 4 गेंद खेलकर कोहली डक पर पवेलियन लौट गए। इसके साथ ही एक बड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पहली बार ODI में कोहली लगातार 2 मैचों में खाता खोलने में नाकाम रहे।

कोहली का रिएक्शन वायरल 

पर्थ के बाद एडिलेड में डक पर आउट होने के बाद विराट कोहली खुद से बेहद निराश नजर आए। जेवियर बार्टलेट की गेंद पर विराट जैसे ही LBW आउट हुए तो पूरे स्टेडियम में सन्नाटा छा गया। गेंद जैसे ही कोहली के पैड से टकराई, वैसे ही कोहली के चेहरे के भाव बदल गए। वह अपने आउट होने से इतने ज्यादा निराश हुए कि उन्होंने रिव्यू तक नहीं लिया। इसके बाद जब कोहली आउट होने के बाद पवेलियन की ओर लौट रहे थे, तो उन्होंने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया, जिसने फैंस को टेंशन में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर उनके संन्यास की अटकले लगाई जाने लगी हैं।

टेंशन में विराट कोहली के फैंस 

विराट कोहली जब आउट होकर मैदान से जाने लगे तो उन्होंने दाएं हाथ को ऊपर उठाया और सिर झुकाकर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का अभिवादन किया। कोहली ने जिस तरह से ये रिएक्शन दिया, उसे देख ऐसा लगने लगा जैसे वो ODI क्रिकेट को अलविदा कह रहे हो। कोहली का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
रोहित शर्मा ने वह किया जो विराट और सचिन नहीं कर पाए

रोहित शर्मा ने वह किया जो विराट और सचिन नहीं कर पाए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us