• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

घर में भी हार गया पाकिस्तान, दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने बुरी तरह से रौंदा

sports_master by sports_master
October 23, 2025
in क्रिकेट
0
घर में भी हार गया पाकिस्तान, दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने बुरी तरह से रौंदा

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को 8 विकेट से जीत लिया है। इसी के साथ मेहमान टीम ने दो मुकाबलों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म की। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान ने 93 रन से जीत हासिल की थी। ऐसे में सीरीज का दूसरा मैच निर्णायक बन गया था। सीरीज ड्रॉ करवाने के लिए साउथ अफ्रीका को यह मैच हर हाल में जीतना था।

पाकिस्तान को मिली थी अच्छी शुरुआत

रावलपिंडी में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम ने पहली पारी में 333 रन बनाए। कप्तान शान मसूद ने 87, जबकि सऊद शकील ने 66 रन की पारी खेली। इनके अलावा, अब्दुल्ला शफीक ने 57 रन बनाए। मेहमान टीम से केशव महाराज ने सर्वाधिक 7 विकेट अपने नाम किए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 404 रन बनाकर बढ़त हासिल की। साउथ अफ्रीका की ओर से सेनुरन मुथुसामी ने 89 रन की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 76 रन टीम के खाते में जोड़े। पाकिस्तान की तरफ से इस पारी में आसिफ अफरीदी ने 6 विकेट हासिल किए।

साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में पाकिस्तान को नहीं दिया एक भी मौका

पाकिस्तानी टीम अपनी दूसरी पारी में महज 138 रन ही बना सकी। इस पारी में बाबर आजम ने 87 गेंदों में 50 रन बनाए। साउथ अफ्रीकी गेंदबाज हार्मर ने 6 विकेट लिए। इसी के साथ साउथ अफ्रीका को जीत के लिए महज 68 रन का टारगेट मिला। मुकाबले के चौथे दिन आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को रयान रिकेल्टन और कप्तान एडन मार्करम ने शानदार शुरुआत दिलाई।

सलामी जोड़ी के बीच 11.3 ओवरों में 64 रन की साझेदारी हुई। मार्करम 45 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए, जिसके कुछ देर बाद स्टब्स भी चलते बने। यहां से रिकल्टन (नाबाद 25) ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। टेस्ट सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच तीन टी20 और इतने ही वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली जानी है।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
दूसरे वनडे में भारत को दो विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी रैंकिंग में लगाई छलांग

दूसरे वनडे में भारत को दो विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी रैंकिंग में लगाई छलांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us