• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 17, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

मोहम्मद शमी क्यों है टीम इंडिया से बाहर ?

sports_master by sports_master
October 17, 2025
in क्रिकेट
0
मोहम्मद शमी क्यों है टीम इंडिया से बाहर ?

नईदिल्ली।भारतीय क्रिकेट टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जब स्क्वाड का ऐलान किया गया तो उसमें शुभमन गिल को नया कप्तान बनाया गया। टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने शुभमन गिल को वनडे में नए कप्तान बनाए जाने के फैसले को लेकर उन्हें साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले इस जिम्मेदारी के लिए तैयार करना एक बड़ा कारण बताया था। वहीं अब अजीत अगरकर का एक और बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम इंडिया में नहीं चुने जाने को लेकर जहां जवाब दिया तो वहीं रोहित और कोहली साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं इसको लेकर भी खुलासा किया।

शमी की फिटनेस एक बड़ा सवाल

टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने एनडीटीवी को दिए एक बयान में मोहम्मद शमी को टीम इंडिया की स्क्वाड में नहीं शामिल करने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि वह टीम इंडिया के शानदार प्लेयर्स में से एक हैं। यदि उन्होंने कुछ कहा है तो वह सीधे मुझसे कहना चाहिए और ये हम दोनों के बीच की बात होगी, लेकिन इंग्लैंड दौरे से पहले हमने कहा था कि यदि शमी फिट होते तो वह टीम का हिस्सा होते। हालांकि वह फिट नहीं थे। हमारे घरेलू सीजन की शुरुआत अभी हुई है। हम देखेंगे कि उनकी फिटनेस कैसी है और वह किस तरह के फॉर्म में हैं, जिसका अंदाजा हमें कुछ मैचों में होगा। यदि वह पूरी तरह से फिट होंगे तो हम शमी जैसे गेंदबाज को कैसे बाहर रख सकते हैं। हालांकि उनकी फिटनेस पिछले 6 महीनों में अच्छी नहीं रही है।

रोहित-कोहली को लेकर अभी कुछ साफ नहीं

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के साल 2027 में वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं इसको लेकर भी जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा कि कौन जानता है, क्योंकि कई ऐसे युवा खिलाड़ी हैं जो उनकी जगह ले सकते हैं। रोहित और कोहली दोनों ही महान खिलाड़ी हैं और उन्हें खुद को अब हर मैच में साबित करने की जरूरत नहीं है। एक बार वह खेलना शुरू करेंगे उसके बाद हम स्थिति को देखेंगे। हमें ट्रॉफी जीतनी हैं, ना कि किसी खिलाड़ी के रन देखने हैं। यदि वह ऑस्ट्रेलिया सीरीज में तीन शतकीय पारियां भी खेलते हैं या बिल्कुल भी रन नहीं बनाते हैं तो वह वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं इसको लेकर अभी तय नहीं है। हम सीरीज के बाद हालात को देखते हुए आगे का फैसला लेंगे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
वन डे रैंकिंग में गिल टॉप पर, विराट और रोहित भी टॉप फाइव में

वन डे रैंकिंग में गिल टॉप पर, रोहित और विराट भी टॉप फाइव में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us