• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 17, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

शुभमन गिल ने शतक से ध्वस्त किया रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ,बाबर आजम भी हुए पीछे

sports_master by sports_master
October 11, 2025
in क्रिकेट
0
शुभमन गिल ने शतक से ध्वस्त किया रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ,बाबर आजम भी हुए पीछे

नई दिल्ली।शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की और उन्होंने सधी हुई बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उनके आगे वेस्टइंडीज के गेंदबाज टिक नहीं पाए और उन्होंने बेहतरीन शतक से टीम को ड्राइविंग सीट पर पहुंचा दिया है। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 518 रन बनाकर घोषित की है। गिल के अलावा यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन ने भी दमदार पारियां खेली हैं।

शुभमन गिल ने तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड

दूसरे टेस्ट मैच में शतक जड़ते ही शुभमन गिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा का कीर्तिमान ध्वस्त किया है। WTC में गिल का 10वां शतक है। जबकि रोहित ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 9 शतक लगाए थे। गिल पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 10 शतक लगाए हैं।

बाबर आजम हो गए पीछे

इसके अलावा शुभमन गिल WTC कप्तान के तौर पर भी सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय प्लेयर बन गए हैं और उन्होंने इस मामले में भी रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा है। वहीं बाबर आजम को पीछे कर दिया है। गिल का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में यह कप्तान के तौर पर पांचवां शतक है। जबकि रोहित शर्मा और बाबर आजम ने कप्तान के तौर पर WTC में कुल चार-चार शतक लगाए थे।

WTC में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले कप्तान:

बल्लेबाज देश शतक
जो रूट इंग्लैंड 8
दिमुथ करुणारत्ने श्रीलंका 6
शुभमन गिल भारत 5
रोहित शर्मा भारत 4
बाबर आजम पाकिस्तान 4

भारतीय टीम ने बनाया बड़ा स्कोर

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की है। टीम ने 518 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की है। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 175 रन बनाए हैं। उनके अलावा शुभमन गिल के बल्ले से 129 रनों की पारी निकली है। तीसरे नंबर पर उतरे साई सुदर्शन ने भी अच्छा किया है। उन्होंने 87 रन बनाए। नितीश कुमार रेड्डी ने 43 रन और ध्रुव जुरेल ने 44 रन बनाए हैं। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल हो पाई है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
साईं सुदर्शन के हौसले को सलाम | गेंद छाती पर लगी फिर भी नहीं छोड़ा कैच

साईं सुदर्शन के हौसले को सलाम | गेंद छाती पर लगी फिर भी नहीं छोड़ा कैच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us