• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, February 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

विराट के कमाल को यशस्वी ने दोहराया

sports_master by sports_master
October 10, 2025
in क्रिकेट
0
विराट के कमाल को यशस्वी ने दोहराया

नई दिल्ली।यशस्वी जायसवाल जब अपने रंग में होते हैं तो उन्हें रोकना किसी भी गेंदज के लिए मुश्किल होता है। दिल्ली में फिर से यशस्वी जायसवाल ने एक कमाल की पारी खेली। उन्होंने पहले अपना अर्धशतक पूरा किया और उसके बाद शतक भी ठोक दिया। कुछ ही देर बाद जायसवाल ने अपने 150 रन भी पूरे कर लिए। ये दूसरी बार है, जब जायसवाल ने मैच के पहले ही दिन 150 से बना दिए हों। इससे पहले ये काम भारत के लिए केवल विराट कोहली ही कर पाए हैं। 

केएल राहुल जल्दी आउट हुए, साई सुदर्शन और गिल का मिला साथ

दिल्ली में खेले जा रहे भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में यशस्वी जायसवाल एक बार फिर से ओपनिंग के लिए मैदान में उतरे। उनके जोड़ीदार केएल राहुल जल्दी आउट होकर चले गए, लेकिन जायसवाल ने मोर्चा संभाले रखा। उन्हें पहले साई सुदर्शन का साथ मिला और फिर जब वे आउट हो गए तो कप्तान शुभमन गिल भी उनका साथ देने का काम किया।

केवल 224 बॉल पर पूरे किए 150 रन

यशस्वी जायसवाल ने अपने 150 रन 224 बॉल पर पूरे कर लिए। इस दौरान उनके बल्ले से 19 चौके आए। उनकी बल्लेबाजी कितनी संयमित थी, ये बात इससे समझी जा सकती है कि 150 रन पूरे करने तक उन्होंने कोई सिक्स नहीं लगाया था। ये दूसरी बार हुआ है, जब जायसवाल ने भारत में टेस्ट के पहले दिन 150 से अधिक रन बनाए हैं। इससे पहले जब साल 2024 में इंग्लैंड की टीम भारत आई ​थी, तब विशाखापट्टनम में खेले गए मुकाबले के पहले ही दिन जायसवाल ने 179 रन बनाए थे।

विराट कोहली ने भी दिल्ली और विशाखापट्टनम में बनाए थे 150 से अधिक रन

इससे पहले भारतीय बल्लेबाज के तौर पर केवल विराट कोहली ही ऐसा काम कर पाए हैं। कोहली ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम में 151 रन और इसके बाद साल 2017 में दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ 156 रन बनाए थे। ये दोनों काम उन्होंने टेस्ट के पहले ही दिन किए थे। हालांकि कोहली ने केवल 150 ही रन बनाए, लेकिन जायसवाल ने उससे भी ज्यादा बनाए हैं। यहां ध्यान रखिएगा कि जायसवाल ओपनिंग के लिए आते हैं और विराट कोहली अक्सर नंबर चार पर ही बल्लेबाजी के लिए आए हैं। इसलिए रनों का इतना अंतर तो होता ही है। अब देखना होगा कि यशस्वी जायसवाल अपनी इस पारी को और कितना बड़ा बना सकते हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
यशस्वी दोहरे शतक की ओर, सुदर्शन शतक चुके

यशस्वी दोहरे शतक की ओर, सुदर्शन शतक चुके

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us