• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

शुभमन गिल ने कुरेदा वेस्टइंडीज का जख्म

sports_master by sports_master
October 9, 2025
in क्रिकेट
0
शुभमन  गिल ने कुरेदा वेस्टइंडीज का जख्म

भारतीय टीम को 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलना है। टीम इंडिया ने इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच को पारी और 140 से रनों से अपने नाम करने के साथ पहले ही 1-0 की बढ़त हासिल की हुई और अब उनकी नजरें क्लीन स्वीप करने पर होंगी।

वेस्टइंडीज टीम का पिछले कुछ सालों में टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन देखा जाए तो उस नजरिए से भारतीय टीम के लिए ये काम अधिक मुश्किल नहीं होगा। वहीं विंडीज टीम का टेस्ट क्रिकेट में लगातार खराब प्रदर्शन को लेकर अब भारतीय कप्तान शुभमन गिल का भी बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने विंडीज टीम का नाम लिए बिना अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उनके खिलाड़ियों का ध्यान टी20 और लीग पर अधिक

शुभमन गिल से दिल्ली टेस्ट मैच से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सवाल पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि अब टेस्ट में दो स्तरीय प्रणाली का समय आ गया है तो इसके जवाब में गिल ने कहा कि मुझे लगता है कि यह आईसीसी का फैसला होगा कि दो स्तरीय प्रणाली होनी चाहिए या नहीं। लेकिन मुझे लगता है कि एक क्रिकेट खेलने वाले देश के तौर पर अगर आपका रेड बॉल फॉर्मेट में आधार बहुत मजबूत है तो आप वनडे और टी20 में अपने आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अगर आप इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया या फिर किसी भी टीम को देखें जिसमें उनकी टेस्ट टीम बहुत अच्छी है तो यह स्वाभाविक है कि आपकी वनडे और टी20 टीम भी अच्छा प्रदर्शन करेंगी। मुझे नहीं पता, हो सकता है कि उनके खिलाड़ियों का ध्यान टी20 और लीग पर अधिक हो। इसलिए यदि आपका ध्यान उसी पर है और आप खेल के आधार को भूल जाते हैं तो आपको संघर्ष करना पड़ेगा।

विंडीज हेड कोच ने भी अपने दुख को किया था बयां

वेस्टइंडीज टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने भी अपनी टीम के टेस्ट फॉर्मेट में लगातार गिरते प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि ये हमारे सिस्टम में एक कैंसर की तरह हो गया है, जिसकी शुरुआत 2 साल पहले ही हो गई थी। ऐसे में हमें इसे करने के लिए पहले अपने सिस्टम में सुधार करने की जरूरत होगी। दिल्ली टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की टीम कैसा प्रदर्शन करेगी इसको लेकर सभी की नजरें टिकी रहने वाली हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने दुनिया के पहले अरबपति फुटबॉलर, जानें नेटवर्थ

क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने दुनिया के पहले अरबपति फुटबॉलर, जानें नेटवर्थ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us