• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

वेस्टइंडीज क्रिकेट के सिस्टम में है कैंसर | सैमी

sports_master by sports_master
October 8, 2025
in क्रिकेट
0
वेस्टइंडीज क्रिकेट के सिस्टम में है कैंसर | सैमी

नई दिल्ली।टेस्ट क्रिकेट में मौजूदा समय में देखा जाए तो कुछ टॉप की टीमों का ही बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलता है, जिसके चलते फैंस की भी इस फॉर्मेट को लेकर अधिक रुचि देखने को नहीं मिलती है। भारतीय टीम अभी घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है, जिसके पहले मैच को उन्होंने सिर्फ तीन दिनों के अंदर पारी और 140 रनों से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली। वहीं पहले टेस्ट मैच में दोनों टीमों के खेल में साफतौर पर बड़ा अंतर देखने को मिला, जिसके बाद अब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले विंडीज टीम के हेड कोच डैरेन सैमी का अपनी टीम के टेस्ट क्रिकेट में लगातार गिरते प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।

यह कैंसर की तरह है जो व्यवस्था में पहले से था

वेस्टइंडीज टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने दिल्ली टेस्ट से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी टीम के इस फॉर्मेट में गिरते हुए प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि वेस्टइंडीज में टेस्ट क्रिकेट का पतन सिस्टम में मौजूद कैंसर की तरह है जिसकी शुरुआत काफी पहले ही हो गई थी। हमारे पास छोटे फॉर्मेट के काफी रोल मॉडल अगली पीढ़ी के लिए उपलब्ध हैं और संसाधन भी हैं जिससे उनका ध्यान उसी फॉर्मेट को खेलने पर अधिक है। आखिरी बार हमने यहां टेस्ट सीरीज साल 1983 में जीती थी जब मैं पैदा हुआ था। मुझे पता है कि मुझ पर नजरें होंगी। हम आलोचना से कतराते नहीं हैं लेकिन समस्या की जड़ दो साल पुरानी नहीं है। यह कैंसर की तरह है जो व्यवस्था में पहले से था, अगर आपको कैंसर नहीं होता, तो आपको पता है कि क्या होता है। ये हमारे ये सिस्टम में गहराई से जड़ें जमा चुकी है।

हमने उस तरह से फायदा नहीं उठाया जैसे आज भारत उठा रहा है

डैरेन सैमी ने अपने बयान में आगे कहा कि एक समय जब वेस्टइंडीज टीम वर्ल्ड की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक थी तो उन्होंने इसका उस तरह से व्यवहारिक फायदा नहीं उठाया जैसा मौजूदा समय में भारत जैसी टॉप की टीमें उठा रही हैं। हम पिछले काफी समय से वित्तीय तौर पर संघर्ष कर रहे हैं, जिसको लेकर हमें आगे बढ़ने के लिए फाइनेंशियल तौर पर मदद की जरूरत भी है, जिससे हम आगे बढ़ सके।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
वानखेडे स्टेडियम में लगेगा दिलीप वेंगसरकर का स्टैच्यू

वानखेडे स्टेडियम में लगेगा दिलीप वेंगसरकर का स्टैच्यू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us