नई दिल्ली: शुभमन गिल को टेस्ट के बाद भारतीय वनडे टीम का भी कप्तान बना दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा से वनडे की कप्तानी ले ली गई। उनकी कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता था। गिल टी20 में भारतीय टीम के उपकप्तान हैं। माना जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव के बाद टी20 में भी गिल को भारतीय टीम की कप्तानी मिल जाएगी। हालांकि भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ऐसा नहीं मानते हैं।
श्रेयस अय्यर टी20 में बन सकते हैं कप्तान
रॉबिन उथप्पा का मानना है कि शुभमन गिल की अभी टी20 टीम में जगह पक्की नहीं है। वह श्रेयस अय्यर को अगला टी20 कप्तान देख रहे हैं। उथप्पा ने यूट्यूब पर कहा, ‘मैं वनडे और टेस्ट क्रिकेट को समझता हूं और मुझे लगता है कि वह टेस्ट क्रिकेट में एक मजबूत खिलाड़ी हैं। उन्होंने हमें यह दिखाया भी है। वनडे की बात करें तो, मुझे लगता है कि उनके आंकड़े अच्छे हैं, लेकिन उनके जैसे खिलाड़ी के लिए वे और बेहतर हो सकते हैं। मुझे लगता है कि टी20 में श्रेयस अय्यर को कप्तान के तौर पर देखेंगे। शुभमन गिल को अभी वह जगह कमानी होगी


