नईदिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी को इंटरनेशनल से संन्यास लिए 5 साल से ज्यादा का समय हो गया है। वह सिर्फ आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। हर सीजन से पहले बात होती है कि धोनी आईपीएल से संन्यास ले लेंगे लेकिन ऐसा नहीं होता है। धोनी से काफी बार यह सवाल हुआ है लेकिन उन्होंने खुलकर जवाब नहीं दिया। अब धोनी की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसे देखकर पूरा क्रिकेट जगत चौंक गया है।
महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स एक दूसरे के पर्यायवाची हैं। आईपीएल में सीएसके की चिर प्रतिद्वंदी टीम मुंबई इंडियंस है। महेंद्र सिंह धोनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें धोनी ने मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनी है। यह फोटो एक फुटबॉल मैच के बाद का है। सोशल मीडिया पर यह फोटो चर्चा का विषय बना हुआ है। फैंस इस फोटो पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सीएसके के फैंस को भरोसा नहीं हो रहा
महेंद्र सिंह धोनी की फोटो वायरल होने के बाद सीएसके के फैंस को भरोसा ही नहीं हो रहा है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल मैच को एल क्लासिको कहा जाता है। मुंबई और चेन्नई आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें हैं। दोनों के नाम 5-5 आईपीएल ट्रॉफी हैं। दोनों के फैंस विपक्षी टीम को पसंद नहीं करते। यही वजह है कि धोनी की फोटो वायरल होने के बाद काफी ज्यादा चर्चा हो रही है।


