हर्षित राणा का भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर के साथ अच्छा रिेलेशन हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ जब 2024 में गौतम गंभीर बतौर मेंटोर जुड़े थे, उस वक्त हर्षित केकेआर के लिए खेल रहे थे। जब से ही दोनों का रिश्ता अच्छा है। दोनों के रिश्ते पर अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी कृष्णमाचारी श्रीकांत ने बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘सिर्फ एक परमानेंट मेंबर है-हर्षित राणा। किसी को नहीं पता वो टीम में क्यों है। आप कुछ लोगों को नहीं चुनते भले ही वो अच्छा करें और कुछ को चुनते हैं भले ही वो अच्छा न करें। सबसे बढ़िया है कि आप हर्षित राणा बन जाएं और गंभीर की हां में हां मिलाएं और सिलेक्ट हो जाएं।
‘हर्षित राणा का भारत के लिए प्रदर्शन
हर्षित राणा ने भारत के लिए 2 टेस्ट, 5 वनडे और 3 टी20 मुकाबले खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 4, वनडे में 10 तो टी20 में 5 विकेट हैं। हर्षित का इकॉनमी टी20 में 10.18 का है।
हर्षित राणा ने भारत के लिए 2 टेस्ट, 5 वनडे और 3 टी20 मुकाबले खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 4, वनडे में 10 तो टी20 में 5 विकेट हैं। हर्षित का इकॉनमी टी20 में 10.18 का है।