• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

अभिमन्यु ईश्वरण , दो विदेशी दौरों में प्लेईंग 11 से बाहर रहे अब टीम से भी बाहर

sports_master by sports_master
September 25, 2025
in क्रिकेट
0
अभिमन्यु ईश्वरण , दो विदेशी दौरों में प्लेईंग 11 से बाहर रहे अब टीम से भी बाहर

नई दिल्ली। वेस्ट इंडीजके खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए सेलेक्टर्स ने भारतीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल को मिली है। वहीं उपकप्तान रवींद्र जडेजा को बनाया गया है। भारतीय टीम ने पिछली टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी और उस सीरीज से स्क्वाड में कई बदलाव हुए हैं। सेलेक्टर्स ने अभिमन्यु ईश्वरन को स्क्वाड से बाहर का रास्ता दिया है।

इंग्लैंड के खिलाफ नहीं मिला था अभिमन्यु ईश्वरन को मौका

अभिमन्यु ईश्वरन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों विदेशी दौरों पर भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा थे और दोनों ही दौरों पर कुल मिलाकर 10 टेस्ट मैच खेले गए थे, लेकिन ईश्वरन को एक में भी खेलने का चांस नहीं मिल पाया था। इंग्लैंड दौरे पर केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने दमदार खेल दिखाया था। इसी वजह से ईश्वरन बेंच पर ही बैठे रहे। जबकि घरेलू क्रिकेट में उन्होंने रनों की बरसात की थी।

घरेलू क्रिकेट में ईश्वरन ने दिखाया था दम

अभिमन्यु ईश्वरन ने भारत के लिए 104 फर्स्ट क्लास मैचों में 7885 रन बनाए हैं, जिसमें 27 शतक और 31 अर्धशतक शामिल रहे हैं। इसके अलावा 89 लिस्ट-ए मैचों में उनके नाम पर 3857 रन दर्ज हैं। वहीं टी20 क्रिकेट में उनके नाम पर 976 रन दर्ज हैं। इतने बेहतरीन आंकड़े होने के बाद भी उन्हें अभी तक भारतीय टेस्ट टीम के लिए डेब्यू करने का मौका नहीं मिल पाया है और अब तो वह वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय स्क्वाड से ही बाहर हो गए हैं।

अजीत अगरकर ने कही ये बात

भारतीय चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने अभिमन्यु ईश्वरन को स्क्वाड से बाहर करने के फैसले के बारे में कहा कि इस फैसले के पीछे बहुत कुछ पढ़ने की जरूरत नहीं है। भारतीय टीम को हालांकि अगले एक साल विदेश दौरा नहीं करना है लिहाजा ईश्वरन का टेस्ट डेब्यू मुश्किल ही लग रहा है। तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में एन जगदीशन पर विचार हो सकता है। विदेश दौरे पर 16 या 17 खिलाड़ी जाते हैं और तीसरा सलामी बल्लेबाज भी उसमे होता है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन खराब नहीं था। ऐसे में हमे तीसरे सलामी बल्लेबाज की जरूरत नहीं है। जरूरत होगी तो उसे भेजा जा सकता है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
इंडियन फुटबॉल के लिए बुरी खबर, 2026 एशियाई खेलों में हिस्सा नहीं ले पाएगी पुरुष टीम, यहां जानें कारण

इंडियन फुटबॉल के लिए बुरी खबर, 2026 एशियाई खेलों में हिस्सा नहीं ले पाएगी पुरुष टीम, यहां जानें कारण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us