्भारत-पाक के इस मैच में सबसे पहले पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक लगाकर गन सेलिब्रेशन कर माहौल को गरमा दिया। इसके बाद फील्डिंग के दौरान तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने भारतीय फैंस की तरफ देखकर 6-0 का इशारा किया।््इसका मतलब ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ा गया और कहा गया कि पाकिस्तान ये कहना चाहता है कि हमने आपके 6 विमान गिराए। इस दौरान अब एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अर्शदीप सिंह हारिस रउफ को उनके अंदाज में ही जवाब देते नजर आ रहे हैं।
्हारिस रउफ के 6-0 इशारे का अर्शदीप सिंह ने मुंहतोड़ जवाब दिया। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि अर्शदीप को भीड़ की ओर इशारा करते हुए अपने हाथों से एक हवाई जहाज बनाते हुए देखा जा सकता है। लेकिन वह उसे अपने निचले हिस्से से टकरा देता है।
उनकी इस वीडियो को फैंस इसे पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रउफ के 6-0 इशारे का करारा जवाब से जोड़ देते हैं। जिन्होंने विमान दुर्घटना के साथ-साथ 6-0 के इशारे से भारतीय फैंस को परेशान करने की कोशिश की थी।
News website development company - New Traffic Tail
News website development company - New Traffic Tail
WhatsApp us