• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

कीर्तिमान/ अर्शदीप सिंह ने लगाया विकेटों का शतक

sports_master by sports_master
September 20, 2025
in क्रिकेट
0
कीर्तिमान/ अर्शदीप सिंह ने लगाया विकेटों का शतक

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 एशिया कप 2025 के अपने आखिरी ग्रुप स्टेज में ओमान की टीम को 21 रनों से हरा दिया। मैच में ओमान की टीम ने भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंत में बाजी भारतीय टीम के हाथ लगी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाए। इसके बाद ओमान की टीम सिर्फ 167 रन ही बना सकी। मैच में एक विकेट लेते ही अर्शदीप सिंह ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

अर्शदीप सिंह ने पूरे किए 100 T20I विकेट

अर्शदीप सिंह को एशिया कप 2025 में पहली बार खेलने का मौका मिला था और उन्होंने ओमान के खिलाफ मैच में 20वें ओवर में विनायक शुक्ला का विकेट हासिल किया। इसी के साथ उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए। वह T20I क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बॉलर बने हैं। उनसे पहले ऐसा कोई भी भारतीय नहीं कर पाया था।

भारतीय टीम के लिए साल 2022 में डेब्यू

अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2022 में डेब्यू किया था और उसके बाद से ही वह भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की अहम कड़ी बने हुए हैं। उन्होंने अभी तक भारतीय टीम के लिए 64 T20I मैचों में कुल 100 विकेट अपने नाम किए हैं। 9 रन देकर चार विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

भारतीय क्रिकेट टीम को मिली जीत

भारतीय टीम की तरफ से ओमान के खिलाफ संजू सैमसन ने अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 45 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल रहे। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 38 रनों की पारी खेली। तिलक वर्मा ने 29 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय क्रिकेट टीम 188 रनों तक पहुंचने में सफल हो पाई। इसके बाद ओमान की टीम के लिए आमिर कलीम ने 64 रन और हम्माद मिर्जा ने 51 रन बनाए, लेकिन ये प्लेयर्स ओमान को जीत नहीं दिला पाए।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
सिंधु की जीत का सिलसिला रुका

सिंधु की जीत का सिलसिला रुका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us