तोक्यो: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में मेंस जेवलिन थ्रो इवेंट का फाइनल आज यानी 18 सितंबर को खेला गया। इसमें हमे जो देखने को मिला, उसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। गत चैंपियन नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही थी। लेकिन, दोनों में से कोई भी इस बार गोल्ड मेडल नहीं जीत पाया। हालांकि, भारत के सचिन यादव ने जरूर प्रभावित किया। सचिन यादव ने ओलंपिक मेडल विनर्स नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम दोनों से बेहतर प्रदर्शन किया।
भारत के भाला फेंक सचिन यादव ने अपना पहला थ्रो ही 86.27 मीटर का फेंका था। इसके बाद दूसरा थ्रो उनका फाउल रहा था जबकि तीसरा थ्रो फाउल रहा। फिर चौथे थ्रो में उन्होंने 85.71 मीटर दूर भाला फेंका। पांचवें अटेम्पट में सचिन ने 84.90 मीटर का थ्रो किया। छठे अटेम्पट में सचिन यादव ने 80.95 मीटर का थ्रो फेंका। हालांकि, वह कोई मेडल नहीं जीत पाए। सचिन यादव चौथे स्थान पर रहे।