• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

संजू टॉप ऑर्डर में सबसे खतरनाक|रवि शास्त्री

sports_master by sports_master
September 8, 2025
in क्रिकेट
0
संजू टॉप ऑर्डर में सबसे खतरनाक|रवि शास्त्री

नईदिल्ली।भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन भले ही पिछले कुछ समय से T20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हों, लेकिन आगामी एशिया कप 2025 में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी या नहीं, ये अब तक साफ नही हैं।

टीम में शुभमन गिल की वापसी और उन्हें उप-कप्तान बनाए जाने के बाद सैमसन की प्लेइंग इलेवन में जगह तय नहीं है। सैमसन ने पिछले साल T20 वर्ल्ड कप के बाद से ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालते हुए तीन शतक जड़े थे। 12 मैचों में उन्होंने बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ 417 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 37.90 और स्ट्राइक रेट 183.70 का रहा। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ उनकी आखिरी सीरीज फीकी रही, जिसमें पांच मैचों में उनका बेस्ट स्कोर केवल 26 रन था।

शुभमन गिल की वापसी ने सैमसन के लिए थोड़ी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। संभावना है कि गिल को टॉप आर्डर पर मौका दिया जाएगा, जिससे सैमसन को मिडिल ऑर्डर में खेलना पड़ सकता है। इस स्थिति में उन्हें जितेश शर्मा से कड़ी प्रतिस्पर्धा करनी होगी।

संजू टॉप आर्डर में सबसे ज्यादा खतरनाक

इस बीच रवि शास्त्री का संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान आया है। रवि शास्त्री का मानना है कि सैमसन को ओपनिंग पोजिशन से हटाना ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि टॉप आर्डर में ही संजू सबसे खतरनाक बल्लेबाज माने जाते हैं। उन्हें टॉप आर्डर में ही खेलने देना चाहिए।

शास्त्री ने यह भी कहा कि अगर गिल को शामिल करना है तो किसी और की जगह हो सकती है, लेकिन सैमसन को ओपनिंग से हटाना टीम के लिए सही नहीं है। सैमसन का पिछला IPL चोटों की वजह से उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन उन्होंने केरल क्रिकेट लीग में कोच्चि ब्लू टाइगर्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर एशिया कप से पहले लय हासिल की, जिसमें एक शतक भी शामिल था।

प्लेइंग-11 को लेकर असमंजस

गिल को उप-कप्तान बनाए जाने के बाद उनका ओपनिंग करना तय माना जा रहा है। ऐसे में अब विकल्प यही बचता है कि सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करें और तिलक वर्मा 5वें नंबर पर उतरें। ऐसे में जितेश शर्मा को बाहर बैठना पड़ेगा। हालांकि, फिनिशिंग रोल में जितेश शर्मा बेहतर साबित हो सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम 10 सितंबर को UAE के खिलाफ किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरती है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
बाढ़ प्रभावितों के लिए हरभजन सिंह ने भेंट की एंबुलेंस और नावें

बाढ़ प्रभावितों के लिए हरभजन सिंह ने भेंट की एंबुलेंस और नावें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us