• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, February 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

Asia Cup 2025: एशिया कप में कैसी जर्सी पहनकर खेलने उतरेगी टीम इंडिया

sports_master by sports_master
September 6, 2025
in क्रिकेट
0
Asia Cup 2025: एशिया कप में कैसी जर्सी पहनकर खेलने उतरेगी टीम इंडिया

दुबई: एशिया कप 2025 में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम यूएई पहुंच गई है। 9 सितंबर से 8 देशों के इस टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। 10 को भारत यूएई के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा। इस बार एशिया कप का आयोजन टी20 फॉर्मेट में किया जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम पहले बार कोई मल्टीनेशनल टूर्नामेंट खेलेगी। भारत एशिया कप का डिफेंडिंग चैंपियन भी है। 2023 में वनडे फॉर्मेट में हुए टूर्नामेंट को भारत ने अपने नाम किया था।

भारत की जर्सी आई सामने

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की जर्सी सामने आ गई है। टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने सोशल मीडिया पर जर्सी की फोटो शेयर की है। टीम की जर्सी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जर्सी ब्लू कलर की है तो बाजू पर ऑरेंज कलर है। इसके साथ ही कॉलर पर तिरंगा का कलर है। इसमें सबसे खास बात है कि जर्सी का कोई स्पॉन्सर नहीं है। जर्सी पर सामने सिर्फ इंडिया लिखा हुआ है।

ड्रीम11 पिछली सीरीज तक टीम इंडिया की जर्सी स्पॉन्सर थी। उसके जर्सी स्पॉन्सरशिप से हटने के कारण बीसीसीआई को बड़ा झटका लगा। यह डील ऑनलाइन गेमिंग विधेयक के आने के बाद खत्म हो गई। बीसीसीआई ने नए स्पॉन्सर के लिए विज्ञापन निकाल दिया है। हालांकि नया स्पॉन्सर आने में अभी समय लगेगा। यही वजह है कि टीम इंडिया एशिया कप में बिना किसी स्पॉन्सर के मैदान पर उतरेगी।

बीसीसीआई ने कीमत भी बढ़ा दी

भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी को स्पॉन्सर करना अब और महंगा हो जाएगा। बीसीसीआई ने द्विपक्षीय सीरीज के लिए प्रति मैच 3.5 करोड़ रुपये और आईसीसी केसाथ ही एसीसी इवेंट के मैचों के लिए 1.5 करोड़ रुपये कर दी है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, पहले द्विपक्षीय मैचों के लिए 3.17 करोड़ रुपये ही बोर्ड को मिलते थे। वहीं मल्टीनेशनल इवेंट के प्रति मैच से बीसीसीआई की कमाई 1.12 करोड़ रुपये थी।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
यूएस ओपन के फाइनल में फिर कार्लोस अल्काराज और यानिक सिनर के बीच खिताबी जंग

यूएस ओपन के फाइनल में फिर कार्लोस अल्काराज और यानिक सिनर के बीच खिताबी जंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us