• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

दिलीप ट्रॉफी /वेस्ट जोन के खिलाफ सेंट्रल जोन का पलटवार

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में वेस्ट जोन के खिलाफ सेंट्रल जोन ने मजबूत स्थिति बना ली है। पहले खेलते हुए वेस्ट जोन ने 438 रन बनाए थे। दूसरे दिन स्टंप के समय तक सेंट्रल जोन का स्कोर दो विकेट पर 229 रन है।

sports_master by sports_master
September 5, 2025
in क्रिकेट
0
दिलीप ट्रॉफी /वेस्ट जोन के खिलाफ सेंट्रल जोन का पलटवार

बेंगलुरु: दानिश मालेवार और शुभम शर्मा की अगुवाई में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से मध्य क्षेत्र ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को उत्तर क्षेत्र के 438 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 229 रन बनाकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। दिन का खेल खत्म होते समय शुभम शर्मा (60) (खबर में फोटो शुभम शर्मा का है ) साथ कप्तान रजत पाटीदार (47) क्रीज पर डटे हुए थे। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 69 रन की अटूट साझेदारी कर ली है। टीम पहली पारी में उत्तर क्षेत्र से 209 रन पीछे है और उसके आठ विकेट शेष है।

ओपनर्स ने ठोक शुरुआत दी

क्वार्टर फाइनल में पूर्वोत्तर क्षेत्र के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने वाले मालेवार ने धैर्य के साथ पारी की शुरुआत करते हुए 76 रन बनाये। उन्होंने पहले विकेट के लिए आयुष पांडे (40) के साथ 67 रन की साझेदारी कर टीम को ठोस शुरुआत दिलाई। बायें हाथ के बल्लेबाज पांडे अपनी पारी में आठ चौके लगाने के बाद अर्जन नगवासवाला की गेंद को आर्यन देसाई के हाथों में खेल बैठे। इस विकेट के बार मालेवार की पारी ने गति पकड़ी और उन्होंने शुभम के साथ दूसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी कर पश्चिम क्षेत्र के गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा ली।

मालेवार ने 136 गेंद की पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने अपनी शानदार फुटवर्क को गेंदबाजों को ज्यादा मौके नहीं दिये। तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे के खिलाफ बैकफुट पंच की मदद से लगाया गया उनका चौका दर्शनीय था। दूसरे छोर से शुभम को तनुष कोटियान और वामहस्त स्पिनर धर्मेंद्र सिंह जडेजा के खिलाफ परेशानी का सामना करना पड़ा। मालेवार ने 94 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह एक और बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे लेकिन जडेजा की गेंद पर विकेट के पीछे हार्विक देसाई ने उनका अच्छा कैच लपका। घरेलू क्रिकेट के दिग्गज 31 साल के शुभम को इसके बाद पाटीदार का अच्छा साथ मिला और दोनों की जोड़ी ने टीम को और नुकसान नहीं होने दिया।

कप्तान शार्दुल ने फिफ्टी ठोकी

इससे पहले पश्चिम क्षेत्र ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 363 रन से की। इस समय 24 रन पर बल्लेबाजी कर रहे कप्तान शारदुल ठाकुर ने 83 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने सातवें विकेट के लिए कोटियान (76) के साथ 84 रन की साझेदारी की। शारदुल 64 रन बनाकर रन आउट हो गये। उनके आउट होने के बाद मध्य क्षेत्र के गेंदबाजों ने 27 रन के अंदर तीन विकेट चटकाकर पश्चिम क्षेत्र की पारी को 438 रन पर समेट दिया। मध्य क्षेत्र के लिए सारांश जैन और हर्ष दुबे ने तीन-तीन विकेट लिये।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
जिसने रोहित शर्मा के लिए लड़ी थी लड़ाई वो खिलाड़ी बन सकता है सिलेक्टर, अजीत अगरकर की टीम में मिलेगी एंट्री!

जिसने रोहित शर्मा के लिए लड़ी थी लड़ाई वो खिलाड़ी बन सकता है सिलेक्टर, अजीत अगरकर की टीम में मिलेगी एंट्री!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us