• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, February 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

दिलीप ट्रॉफी में सेंट्रल जोन का दबदबा

sports_master by sports_master
August 29, 2025
in क्रिकेट
0
दिलीप ट्रॉफी में सेंट्रल जोन का दबदबा

नई दिल्ली: तेज गेंदबाज आदित्य ठाकरे के तीन ओवर में तीन विकेट की बदौलत मध्यक्षेत्र ने दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां पूर्वोत्तर क्षेत्र के 168 रन तक 7 विकेट चटकाकर मैच पर अपना दबदबा कायम किया। मध्य क्षेत्र ने अपनी पहली पारी चार विकेट पर 532 रन पर घोषित की थी। पूर्वोत्तर की टीम पहली पारी में अब भी 364 रन से पीछे है और उसके तीन विकेट शेष है।

पूर्वोत्तर की टीम एक समय दो विकेट पर 128 रन बनाकर बेहतर स्थिति में थी लेकिन वामहस्त स्पिनर हर्ष दुबे (17 ओवर में 19 रन पर दो विकेट) और उनके विदर्भ के साथी ठाकरे (11 ओवर में 23 रन पर तीन विकेट) ने पांच ओवर के अंदर सिर्फ 6 रन देकर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी। इसके अलावा कप्तान रोंगसेन जोनाथन (चार) रन आउट हो गए।

इससे टीम का स्कोर दो विकेट पर 128 रन से सात विकेट पर 136 रन हो गया। अंकुर मलिक (नाबाद 31) और पालजोर तमांग (नाबाद तीन) ने इसके बाद हालांकि टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया। इससे पहले मध्य क्षेत्र ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 432 रन से आगे से की। टीम ने दिन दिन के शुरुआती सत्र में 25 ओवर बल्लेबाजी कर 100 रन जोड़े।

इस दौरान दानिश मालेवार (203) अपने प्रथम श्रेणी करियर का पहला दोहरा शतक पूरा करने के बाद रिटायर हर्ट हो गये। मालेवार मैच के पहले दिन 198 रन पर नाबाद थे। बाएं हाथ के बल्लेबाज यश राठौड़ (नाबाद 87) ने शुभम शर्मा (नाबाद 34) के साथ चौथे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की। शुभम के आउट होते ही टीम ने पारी घोषित कर दी।

कर्णजीत युमनाम (48) और तेची डोरिया (20) की सलामी जोड़ी ने सतर्कता से बल्लेबाजी करते हुए पूर्वोत्तर क्षेत्र को ठोस शुरुआत दिलाई। इन दोनों को भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर (बिना किसी सफलता के 37 रन) का सामना करने में कोई परेशानी नहीं हुई। पहले विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी को दुबे ने डोरिया को बोल्ड कर तोड़ी। रजत पाटीदार ने इसके बाद कर्णजीत को रन आउट किया

जेहू एंडरसन (17) और आशीष थापा (35) ने तीसरे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की। इस अर्धशतकीय साझेदारी को भी दुबे ने तोड़ी। दुबे के लिए यह 20वें मैच में 100वां प्रथम श्रेणी विकेट भी था। ठाकरे ने पारी के 49वें, 51वें और 53वें ओवर में विकेट चटकाकर पूर्वोत्तर क्षेत्र को बैकफुट पर धकेल दिया।

 

 

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
पीकेएल-12: अर्जुन देसवाल और पवन सेहरावत के तूफान में उड़ी तेलुगू टाइटंस

पीकेएल-12: अर्जुन देसवाल और पवन सेहरावत के तूफान में उड़ी तेलुगू टाइटंस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us