• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, April 23, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

श्रेयस अय्यर के साथ ऐसा अन्याय क्यों?

sports_master by sports_master
August 26, 2025
in क्रिकेट
0
श्रेयस अय्यर के साथ ऐसा अन्याय क्यों? अजित आगरकर की बातें सुन आपको भी आ जाएगा गुस्सा!

मुंबई: एशिया कप 2025 के लिए आज भारतीय टी20 टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, लेकिन इस टीम से श्रेयस अय्यर का नाम गायब है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। हाल के समय में अय्यर का प्रदर्शन शानदार रहा है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है। इस फैसले पर बीसीसीआई और चयन समिति पर सवाल उठ रहे हैं।

अय्यर का शानदार प्रदर्शन नजरअंदाज

श्रेयस अय्यर ने हाल ही में हुए टूर्नामेंट्स और आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल में उन्होंने 604 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 50.33 और स्ट्राइक रेट 175.07 रहा। इसके अलावा, वह दुबई में हुई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, जहां उन्होंने 243 रन बनाए, लेकिन फिर भी उन्हें एशिया कप के लिए इग्नोर कर दिया गया। जब कि एशिया कप भी यूएई में खेला जाना है।

अय्यर ने सिर्फ आईपीएल और चैंपियंस ट्रॉफी में ही नहीं, बल्कि घरेलू क्रिकेट में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रणजी ट्रॉफी में उन्होंने 480 रन (औसत 68.6), सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 345 रन (औसत 49.3) और विजय हजारे ट्रॉफी में 325 रन (औसत 325) बनाए हैं। T20 फॉर्मेट में अय्यर ने 1300 रन बनाए हैं, इसके अलावा उनका औसत 46.4 और का स्ट्राइक रेट 169.5 का रहा है, जो उनकी कंसिस्टेंसी और काबिलियत को दर्शाता है।

अजित आगरकर का अजीबोगरीब बयान

जब चयन समिति के प्रमुख अजित आगरकर से अय्यर को बाहर करने के बारे में पूछा गया, तो उनका जवाब काफी चौंकाने वाला था। आगरकर ने कहा, ‘श्रेयस अय्यर के संबंध में, वह किसकी जगह लेते? यह उनकी गलती नहीं है, न ही हमारी।’ यह बयान उन फैंस के लिए निराशाजनक है जो अय्यर को टीम में देखना चाहते थे। आगरकर के इस बयान से यह साफ होता है कि टीम में जगह की कमी थी, लेकिन एक खिलाड़ी जो इतने शानदार फॉर्म में है और कप्तान के रूप में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर चुका है, उसे बाहर रखना कई सवाल खड़े करता है। क्या फॉर्म की बजाय जगह को प्राथमिकता देना सही है?

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
BCCI ने किया बड़ा फैसला… दिवंगत सदस्यों के जीवनसाथी को मिलेगी लाखों की सहायता

BCCI ने किया बड़ा फैसला... दिवंगत सदस्यों के जीवनसाथी को मिलेगी लाखों की सहायता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us