मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा ने मुंबई में पिलेट्स स्टूडियो(फिटनेस ) की शुरुआत की है। इस खास मौके पर सारा के अलावा उनके पिता सचिन तेंदुलकर और मां अंजलि भी मौजूद थीं। इसके अलावा सारा के साथ उनकी होने वाली भाभी सानिया चंदोक भी इस मौके पर नजर आईं।
सारा ने सबके साथ मिलकर अपने पिलेट्स स्टूडियो का रिबन काटा। इस मौके पर सचिन और उनकी फैमिली बेहद खुश थे। सचिन ने खुद इस खास पल की तस्वीरों को अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया।
अपने इस पोस्ट के साथ सचिन ने लिखा, ‘एक माता-पिता के रूप में आप हमेशा उम्मीद करते हैं कि आपके बच्चों को कुछ ऐसा मिले जो वे सचमुच करना पसंद करते हों। सारा को एक पिलेट्स स्टूडियो खोलते देखना उन पलों में से एक रहा है जो हमारे दिलों को भर देता है। उसने कड़ी मेहनत और विश्वास के साथ एक-एक ईंट जोड़कर इस सफर को बनाया है। सारा, हम तुम पर बहुत गर्व करते हैं। इस नई यात्रा के लिए बधाई, जिसे तुम शुरू करने जा रही हो।’
अपने इस पोस्ट के साथ सचिन ने लिखा, ‘एक माता-पिता के रूप में आप हमेशा उम्मीद करते हैं कि आपके बच्चों को कुछ ऐसा मिले जो वे सचमुच करना पसंद करते हों। सारा को एक पिलेट्स स्टूडियो खोलते देखना उन पलों में से एक रहा है जो हमारे दिलों को भर देता है। उसने कड़ी मेहनत और विश्वास के साथ एक-एक ईंट जोड़कर इस सफर को बनाया है। सारा, हम तुम पर बहुत गर्व करते हैं। इस नई यात्रा के लिए बधाई, जिसे तुम शुरू करने जा रही हो।
होने वाली भाभी भी थीं सारा के साथ
पिलेट्स स्टूडियो के रिबन कटिंग के दौरान सारा तेंदुलकर के भाई अर्जुन नहीं दिखे। हालांकि, इन तस्वीरों में उनकी होने वाली भाभी सानिया चंदोक उनके साथ थी। हाल ही में अर्जुन और सानिया की सगाई हुई है। पिछले हफ्ते अर्जुन तेंदुलकर ने प्राइवेट समारोह में सगाई की थी। सानिया मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं जो ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन हैं।


