नई दिल्ली: इस वक्त हर जगह सिर्फ एशिया कप और भारतीय स्क्वाड की बात हो रही है। मुंबई में बीते मंगलवार को बीसीसीआई ने आगामी टूर्नामेंट के लिए टीम का अनाउंसमेंट किया, जिसके बाद चयन समिति पर काफी सवाल उठने लगे।
इस बार भारतीय चयनकर्ताओं ने कुछ मुश्किल कॉल लिए। इस बीच उन्होंने शुभमन गिल को सिर्फ एशिया कप की टीम में ही शामिल नहीं किया जबकि उनको उपकप्तान भी बना दिया। शुभमन ने पिछले 1 साल से भारत के लिए टी20 क्रिकेट नहीं खेला है। लेकिन, अब वो टीम में वापस आ गए हैं। लेकिन, गिल का टीम में आना सूर्या के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।
शुभमन गिल का उपकप्तान बनना सूर्यकुमार यादव के लिए कैसे खतरा
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन टी20 में जबरदस्त रहा है। भारत अब तक एक भी बाइलेटरल सीरीज उनकी कप्तानी में नहीं हारा है। लेकिन, अब उपकप्तान शुभमन गिल के आने से उनके लिए खतरा बड़ गया है। अगर सूर्या अब बतौर कप्तान परफॉर्म नहीं करते हैं या अगर टीम प्रदर्शन नहीं कर पाती है तो उनको कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को नया कप्तान बनाया जा सकता है।
भारत में हर फॉर्मेट में एक ही कप्तान को आदर्श माना जाता है। ऐसे में शुभमन गिल को उपकप्तान बनाने के पीछे की सिलेक्टर्स की सोच साफ नजर आ रही है। वह शुभमन को ग्रूम कर हर फॉर्मेट में अब भारत का अगला कप्तान बनाने को देख सकते हैं। बता दें कि शुभमन गिल, को हाल ही में भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया। रोहित शर्मा जब तक वनडे खेल रहे हैं, तब तक उनकी जगह शायद ही कोई और कप्तान बने।


