• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

सूर्या और अगरकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार को पाकिस्तान पर सवाल पूछने से रोका गया

sports_master by sports_master
August 19, 2025
in क्रिकेट
0
सूर्या और अगरकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में  पत्रकार को पाकिस्तान पर सवाल पूछने से रोका गया

मुंबई: एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के साथ सूर्यकुमार यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे। इसी में टीम का ऐसान किया गया। इसके बाद दोनों ने मीडिया से सवालों के जवाब दिए।

9 सितंबर से एशिया कप 2025 की शुरुआत होगी। भारतीय टीम 10 को अपना पहला मैच खेलेगी। 28 सितंबर को खिताबी मुकाबला होना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक ऐसा पल आया जब अजीत अगरकर को सवाल का जवाब देने से रोक दिया गया।

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। एक पत्रकार ने अगरकर से पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले पर सवाल कर दिया। अजीत अगरकर कुछ बोलते उससे पहले ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक सदस्य ने उन्हें रोक दिया। रिपोर्टर ने पूछा- इस एशिया कप में 14 तारीख को एक बड़ा मैच है, भारत बनाम पाकिस्तान। पिछले दो महीनों में दोनों देशों के बीच जो कुछ भी हुआ है, उसे देखते हुए आप उस मैच को कैसे देखेंगे?

पत्रकार अपना सवाल ठीक से पूछ पाता, उससे पहले ही बीसीसीआई के मीडिया मैनेजर ने बीच में आकर सवाल ही काट दिया। मीडिया मैनेजर ने अगले सवाल पर आगे बढ़ने से पहले कहा, ‘रुकिए, जरा रुकिए… अगर टीम चयन को लेकर कोई सवाल है, तो पूछ सकते हैं।’

26 लोगों की हत्या हुई थी

अप्रैल में कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने घूमने गए 26 लोगों की हत्या कर दी थी। सभी से धर्म पूछकर गोली मारी गई थी। इसके बाद मई की शुरुआत में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान स्थित आंतकी ठिकानों को तहस नहस कर दिया था। इसके दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति बन गई थी। विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में पिछले महीने भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होना था लेकिन विरोध की वजह से मैच को रद्द करना पड़ा। सेमीफाइनल जैसे मुकाबले को भी इंडिया लीजेंड्स के खिलाफ ने छोड़ दिया और पाकिस्तान को फाइनल में एंट्री मिल गई।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

Hockey Asia Cup: पाकिस्तान के बिना होगा हॉकी एशिया कप, चीन के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी टीम इंडिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us