• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 17, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

मुझे चेन्नई सुपर किंग से अलग होने में कोई परेशानी नहीं : आर.अश्विन

sports_master by sports_master
August 11, 2025
in क्रिकेट
0
मुझे चेन्नई सुपर किंग से अलग होने में कोई परेशानी नहीं  : आर.अश्विन

टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने IPL फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से अगले सीजन को लेकर सफाई मांगी है। ESPN क्रिकइन्फो की रिपोर्ट अनुसार, अश्विन ने अपनी टीम CSK से साफ कह दिया है कि अगर टीम उन्हें रिटेन नहीं करना चाहती तो उन्हें पहले ही बता दे।

अश्विन ने टीम मैनेजमेंट से कहा है कि अगर वे टीम के फ्यूचर प्लान में फिट नहीं बैठते तो उन्हें अलग से होने से कोई परेशानी नहीं है। उन्हें बस ऑक्शन से पहले टीम इस बारे में इन्फॉर्म कर दे। अश्विन को CSK ने पिछले मेगा ऑक्शन में 9.75 करोड़ रुपए की कीमत देकर खरीदा था। हालांकि, वे टीम के लिए 14 में से 9 मुकाबले ही खेल सके। जिसमें उन्होंने 7 विकेट लिए थे।

सैमसन की जगह ट्रैड हो सकते हैं अश्विन IPL में प्लेयर रिटेन और रिलीज करने की आखिरी तारीख ऑक्शन के 1 सप्ताह पहले तक रहती है। इस बार का मिनी ऑक्शन नवंबर से जनवरी के बीच हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि CSK राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को टीम का हिस्सा बनाना चाहती है। हालांकि, इसके लिए RR भी किसी बड़े प्लेयर की डिमांड ही कर रही है।

ऐसे में संभव है कि RR रवि अश्विन को लेकर संजू सैमसन को रिलीज कर दे। हालांकि, सैमसन की कीमत अश्विन से 9.25 करोड़ रुपए ज्यादा है। ऐसे में राजस्थान जरूर अश्विन के साथ भी किसी प्लेयर को लेने की डिमांड कर सकती है।

रवि अश्विन और संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स में एक साथ खेल चुके हैं।
रवि अश्विन और संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स में एक साथ खेल चुके हैं।

सैमसन के साथ इंटरव्यू में अश्विन कर चुके हैं खुलासा रवि अश्विन ने पिछले दिनों अपने यूट्यूब चैनल पर संजू सैमसन के साथ पॉडकास्ट के माध्यम से एक इंटरव्यू अपलोड किया। इसमें अश्विन ने कहा, ‘मैं राजस्थान के लिए 3 साल खेला। पहले साल के बाद ही मुझे CEO ने ई-मेल किया कि इस सीजन आपकी परफॉर्मेंस हमारी उम्मीदों से बेहतर रही, इसलिए हम आपका कॉन्ट्रैक्ट बढ़ा रहे हैं। ऐसा हर साल हुआ। मुझे लगता है कि यह हर फ्रेंचाइजी की जिम्मेदारी होती है कि वह खिलाड़ी को रिटेंशन के बारे में इन्फॉर्म करती रहे।

संजू को लेकर खबरें आ रही हैं, लेकिन मुझे लगता है कि खिलाड़ियों को यह अधिकार होना चाहिए कि वे टीम में रिटेन होना चाहते हैं या नहीं। मैंने भी CSK से अपने रोल के बारे में सफाई मांगी है। संजू के बारे में मुझे नहीं पता कि यह अफवाह कहां से उड़ रही है।’

चेन्नई से ही IPL करियर शुरू किया था चेन्नई के ही रहने वाले अश्विन ने 2009 में CSK से ही अपना IPL करियर शुरू किया था। वे 2015 तक चेन्नई से खेले, फिर 2023 तक अलग-अलग टीमों का हिस्सा रहे। इनमें राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान शामिल रहीं।

अश्विन टूर्नामेंट के 5वें टॉप विकेट टेकर हैं। उनके नाम 221 मुकाबलों में 187 विकेट हैं। पिछले साल अश्विन फिर चेन्नई का हिस्सा बन गए। हालांकि, उन्होंने 9.12 रन प्रति ओवर की खराब इकोनॉमी से गेंदबाजी की। पहली बार ही उन्होंने एक सीजन में 8.50 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन खर्च किए।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
दुष्कर्म के आरोपी यश दयाल के खेलने पर रोक

दुष्कर्म के आरोपी यश दयाल के खेलने पर रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us