• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, April 23, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

केकेआर ने चंद्रकांत पंडित को हेड कोच के पद से हटाया

sports_master by sports_master
July 30, 2025
in क्रिकेट
0
केकेआर ने चंद्रकांत पंडित को हेड कोच के पद से हटाया

IPL: आईपीएल 2025 का ताज तो आरसीबी ने अपने नाम किया था, लेकिन एक टीम जो सबसे ज्यादा चर्चा में रही, उसने अब एक बड़ा और अहम बदलाव किया है। टीम ने अचानक से अपने हेड कोच को हटा दिया है। हालांकि इसके पीछे कारण क्या है, इसका खुलासा तो नहीं हो पाया है, लेकिन भीतर ही भीतर कुछ न कुछ तो हुआ है। आईपीएल टीम केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने हेड कोच रहे चंद्रकांत पंडित को पद से हटा दिया है। 

चंद्रकांत पंडित को  हटा दिया गया

कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड कोच करीब तीन साल से चंद्रकांत पंडित थे। उनकी कोचिंग में ही टीम ने साल 2024 का आईपीएल खिताब भी अपने नाम किया था। लेकिन पिछला सीजन यानी 2025 उनके लिए काफी खराब रहा। टीम ने खिताब जिताने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को भी रिलीज कर दिया था। यही वजह रही कि टीम को लेकर लगातार बात हो रही थी। केकेआर से अलग होकर श्रेयस अय्यर मोटी कीमत पर पंजाब किंग्स चले गए थे, वे अपनी टीम को पिछले साल भी फाइनल तक लेकर गए। यानी श्रेयस अय्यर की कप्तानी की वजह से ही कहीं ना कहीं केकेआर ने खिताब जीता था, लेकिन उन्हीं की छुट्टी कर दी गई।

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में आठवें नंबर पर रही थी टीम

इस साल यानी 2025 में केकेआर ने अजिंक्य रहाणे को अपना कप्तान बनाया था, लेकिन टीम ने इस साल अपना सीजन आठवें नंबर पर फिनिश किया था। टीम ने 14 में से केवल 5 ही मैच जीते और सात में उसे हार का सामना करना पड़ा। टीम के पास केवल 12 ही अंक थे। एलएसजी के पास भी 12 अंक थे, लेकिन केकेआर का तो नेट रन रेट भी उससे काफी खराब था।

टीम जल्द कर सकती है नए हेड कोच का ऐलान

अब चंद्रकांत पंडित को टीम के प्रदर्शन के आधार पर हटाया गया है या फिर कोई और वजह है, ये देखना होगा। साथ ही इंतजार इस बात का भी किया जाएगा कि टीम अपना नया हेड कोच किसे बनाती है। हालांकि अभी अगले साल के आईपीएल में वक्त है, लेकिन टीमें पूरे साल अपनी अपनी तैयारी करती रहती हैं। जल्द ही इसको लेकर कुछ ना कुछ अपडेट जरूर सामने आएगा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
रेड्डी – शेट्टी की जोड़ी की टॉप- 10  में वापसी

रेड्डी - शेट्टी की जोड़ी की टॉप- 10 में वापसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us