• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 24, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

टेस्ट मैच में भी टी20 वाला रोमांच… यह ड्रॉ भी भारत की मानसिक जीत है

sports_master by sports_master
July 27, 2025
in क्रिकेट
0
टेस्ट मैच में भी टी20 वाला रोमांच… यह ड्रॉ भी भारत की मानसिक जीत है

मैनचेस्टर: जब इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 669 रन बनाए तो भारत की हार पक्की दिख रही थी। कोई टीम पहली पारी में 311 रनों से पिछड़ती है और 5 सेशन का खेल बाकी रहता है तो मैच बचाना लगभग नामुकिन होता है। फिर अगर पहले ही ओवर में दो विकेट गिर जाए तो हर कोई हार मान लेता है। इसके बाद भी भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले को ड्रॉ करवा लिया है।

पहली पारी में इंग्लैंड ने भारत के 358 रनों के जवाब में 669 रन ठोक दिए। जीरो रन पर दो विकेट लेने के बाद भी इंग्लैंड की टीम 5 सेशन में भारत को ऑलआउट नहीं कर पाई। शुभमन गिल के साथ ही भारत के लिए रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने शतक लगाया। तीसरे विकेट के लिए राहुल और गिल ने 188 रनों की साझेदारी की थी। इन दोनों के आउट होने के बाद वॉशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा ने मोर्चा संभाल लिया। 5 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड के पास अभी भी 2-1 की बढ़त है।

सुंदर और जडेजा का जवाब नहीं

भारतीय टीम ने 5वें दिन पहले सेशन में दो विकेट खो दिए। पहले केएल राहुल 90 रन बनाकर आउट हुए। शतक पूरे करते ही शुभमन गिल आउट हो गए। ऋषभ पंत के अनफिट होने की वजह से वॉशिंगटन सुंदर 5वें नंबर पर उतरे। उनके बाद रविंद्र जडेजा आए। इंग्लैंड को जीत की सुगंध आने लगी होगी लेकिन इन दोनों ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। दूसरे सेशन के बाद तीसरे सेशन में भी इंग्लिश गेंदबाज कोई विकेट नहीं ले पाए।

रविंद्र जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का 5वां शतक लगाया। वॉशिंगटन सुंदर ने पहली बार अपने टेस्ट करियर में शतक ठोका। जब दोनों ही टीमें ड्रॉ के लिए राजी हुईं तो भारत का स्कोर 4 विकेट पर 425 रन था। सुंदर 101 और जडेजा 107 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों बल्लेबाजों के बीच 5वें विकेट के लिए 203 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। शुभमन गिल ने 103 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स को दो जबकि बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर को 1-1 विकेट मिला।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
इसे कहते हैं कप्तान… एक ही झटके में बेन स्टोक्स की लंका लगा दी, हाथ नहीं मिलाने पर शुभमन गिल ने दे डाला ऐसा बयान

इसे कहते हैं कप्तान... एक ही झटके में बेन स्टोक्स की लंका लगा दी, हाथ नहीं मिलाने पर शुभमन गिल ने दे डाला ऐसा बयान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us