• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

मैनचेस्टर में गिल एंड कंपनी पर प्रेशर

sports_master by sports_master
July 24, 2025
in क्रिकेट
0
मैनचेस्टर में गिल एंड कंपनी पर  प्रेशर

मैनचेस्टर: इंग्लैंड ने मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम को प्रेशर में डाल दिया है। दूसरे सेशन में भारत की पहली पारी 358 रनों पर सिमट गई। इसके बाद इंग्लैंड ने आते ही बैजबॉल स्टाइल में बैटिंग शुरू कर दी। स्टंप तक इंग्लैंड ने दो विकेट पर 225 रन बना लिए हैं। ओली पोप के साथ जो रूट क्रीज पर हैं। भारतीय के पास पहली पारी के आधार पर अभी भी 133 रनों की बढ़त है। हालांकि इंग्लैंड के 8 विकेट बचे हैं और पिच में कोई मदद भी नहीं दिख रही है।

ENG vs IND Highlights
मैनचेस्टर टेस्ट का दूसरा दिन इंग्लैंड के नाम रहा
क्राउली और डकेट शतक से चूके

इंग्लैंड के दोनों ही ओपनर जैक क्राउली और बेन डकेट के पास शतक बनाने का मौका था। लेकिन दोनों ही चूक गए। क्राउली 84 रन बनाकर रविंद्र जडेजा का शिकार बने। डकेट ने 94 रनों की पारी खेली। वह अंशुल कंबोज के पहले टेस्ट शिकार बने। भारतीय तेज गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत नहीं की और दिशाहीन गेंदबाजी की। इससे इंग्लिश ओपनर को शुरुआत में कोई परेशानी नहीं हुई। पहले विकेट के लिए क्राउली और डकेट ने 32 ओवर में 166 रनों की साझेदारी बनाई। क्राउली के विकेट के साथ यह साझेदारी टूटी। स्टंप के समय ओली पोप 20 जबकि जो रूट 11 रन बनाकर नाबाद थे। इंग्लैंड की टीम 4.89 की रन रेट से बैटिंग कर रही है।

इससे पहले भारत के लिए ऋषभ पंत ने पैर में फ्रैक्चर के बावजूद अर्धशतक जड़ा लेकिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स 5 विकेट लेकर भारत को 358 रनों पर रोक दिया। पंत ने चलने में हो रही परेशानी के बावजूद 75 गेंद में 54 रन की पारी खेली। पंत ने जोफ्रा आर्चर (73 रन पर तीन विकेट) की धीमी गेंद पर मिडविकेट और स्क्वायर लेग के बीच से छक्का जड़ा और फिर स्टोक्स को कवर के ऊपर से चौका लगाकर यादगार अर्धशतक पूरा किया। इस पारी के लिए खचाखच भरे स्टेडियम में दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाई गईं।

भारत को दूसरे ही ओवर में लगा झटका

आर्चर ने आखिरकार जब पंत को बोल्ड किया तो विरोधी टीम ने भी उनकी साहसिक पारी के लिए पीठ थपथपाई। स्टोक्स ने कंबोज को विकेट के पीछे कैच कराकर पारी में पांच विकेट पूरे किए जबकि आर्चर ने जसप्रीत बुमराह को विकेटकीपर जेमी स्मिथ के हाथों कैच कराके भारत की पारी का अंत किया। भारत ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 264 रन से की। फॉर्म में चल रहे रविंद्र जडेजा (20 रन) आर्चर की लेग साइड पर टप्पा खाकर बाहर की ओर मूव होती गेंद पर दूसरी स्लिप में हैरी ब्रूक को कैच दे बैठे। गेंदबाजों को मिल रही मदद के बीच शार्दुल और सुंदर ने पारी को आगे बढ़ाया।

स्टोक्स ने आखिरकार ऑलराउंडर शार्दुल (41) को ड्राइव करने के लिए उकसाकर गली में डकेट के हाथों कैच करा दिया। मैदान पर मौजूद सभी लोगों को यह देखकर हैरानी हुई कि शार्दुल के आउट होने के बाद पंत लंगड़ाते हुए बल्लेबाजी के लिए आए और सभी ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। दाहिने पैर में फ्रैक्चर के बावजूद पंत ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों का सामना करने का साहसिक फैसला किया। उन्हें दौड़कर एक रन लेने में काफी मुश्किल हो रही थी।

 

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
अंग्रेज बल्लेबाज को अंशुल कंबोज ने दिया कभी ना भूलने वाला दर्द… पहला विकेट लिया तो कैसे मचा बवाल?

अंग्रेज बल्लेबाज को अंशुल कंबोज ने दिया कभी ना भूलने वाला दर्द... पहला विकेट लिया तो कैसे मचा बवाल?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us