• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

यूथ क्रिकेट टेस्ट में आयुष म्हात्रे का 64 गेंद पर शतक

sports_master by sports_master
July 24, 2025
in क्रिकेट
0
यूथ क्रिकेट टेस्ट में आयुष म्हात्रे का 64 गेंद पर शतक

चेम्सफोर्ड (इंग्लैंड): भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया दूसरा यूथ टेस्ट भी ड्रॉ पर खत्म हो गया। मैच की आखिरी पारी में भारत को जीत के लिए 355 रनों का लक्ष्य मिला था। भारतीय टीम 6 विकेट पर 290 रन ही बना पाई और मुकाबला ड्रॉ रहा। टीम इंडिया के लिए कप्तान आयुष म्हात्रे ने 126 रनों की पारी खेली। मुंबई के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने चेम्सफोर्ड के काउंटी ग्राउंड में खेले गए दूसरे यूथ टेस्ट की दूसरी पारी में सिर्फ 64 गेंदों में शतक पूरा किया।

Ayush Mhatre

आयुष म्हात्रे का यह यूथ टेस्ट में दूसरा शतक है। मैच की पहली पारी में उन्होंने 90 गेंद पर 80 रन बनाए थे। मैच में उन्होंने 170 गेंद पर 121.17 के स्ट्राइक रेट से कुल 206 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पूर्व न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेंडन मैकुलम के 24 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। म्हात्रे अंडर-19 टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से 200 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मैकुलम ने 108.41 की स्ट्राइक रेट से दूसरी ओर, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल पाए। अपनी पहली ही गेंद पर वह पवेलियन लौट गए। पिछले हफ्ते केंट काउंटी क्रिकेट ग्राउंड, बेकेनहम में खेले गए पहले यूथ टेस्ट की पहली पारी में म्हात्रे ने 115 गेंदों में 102 रन बनाए थे। म्हात्रे IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं।उन्होंने बुधवार को 80 गेंदों में 126 रन बनाए। उन्होंने 13 चौके और छह छक्के लगाए।उनका बैटिंग स्ट्राइक रेट 157.50 था। रन बनाए थे।

मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 309 रन बनाए थे। एकांश सिंह के बल्ले से 117 रनों की पारी निकली। जवाब में भारत ने 279 रन बनाए। विहान मल्होत्रा ने 120 रन ठोके थे। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 324 रन बनाकर घोषित कर दी। इस तरह भारत को जीत के लिए 355 रनों का लक्ष्य मिला। इससे पहले सीरीज का पहला मैच भी ड्रॉ रहा था।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
टीम इंडिया की एक गलती और इंग्लैंड ने कर ली वापसी

टीम इंडिया की एक गलती और इंग्लैंड ने कर ली वापसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us