• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, February 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

रोहित शर्मा पर डाला गया था टेस्ट से संन्यास के लिए दबाव?

sports_master by sports_master
July 18, 2025
in क्रिकेट
0
रोहित शर्मा पर डाला गया था टेस्ट से संन्यास के लिए दबाव?

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले लाल गेंद क्रिकेट संन्यास का ऐलान कर दिया था। उनके इस फैसले से हर कोई हैरान था। वहीं अब टीम इंडिया के पूर्व सिलेक्टर जतिन परांजपे ने रोहित शर्मा को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। जतिन का मानना है कि रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में हुए आखिरी टेस्ट से बाहर नहीं होते तो भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी बराबर कर सकता था।

रोहित शर्मा ने उस पांच मैचों की सीरीज के आखिरी टेस्ट से खुद को बाहर कर लिया था, क्योंकि उन्होंने खेले गए तीन टेस्ट मैचों में खराब प्रदर्शन किया था। तत्कालीन भारतीय कप्तान सिर्फ 31 रन ही बना पाए थे। जब सीरीज 2-1 से ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में थी तो रोहित ने अंतिम टेस्ट से हटने का फैसला किया। ऐसे में उनकी जगह जसप्रीत बुमराह ने टीम की कप्तानी की थी।

रोहित को था टेस्ट क्रिकेट से गहरा लगाव
जतिन परांजपे ने में कहा, ‘मुझे याद है कि वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल रहे थे। और हमारी यह बातचीत हुई थी और उन्होंने कहा था कि जतिन मैंने लाल गेंद से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। आप यह कैसे कह सकते हैं कि मुझे टेस्ट क्रिकेट में दिलचस्पी नहीं है?’ मुझे संदेश मिल गया था और मुझे उम्मीद थी कि वह यही कहेंगे।’

उन्होंने आगे कहा, ‘रोहित ने कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट के लिए जीते हैं। मुझे लगता है कि रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में और बहुत कुछ कर सकते थे। मुझे लगता है कि वह खुद भी सबसे पहले यही कहेंगे। मुझे थोड़ी निराशा हुई कि उन्होंने सिडनी में खुद को बाहर करने का विकल्प चुना, क्योंकि हम सीरीज बराबर कर सकते थे।’

टेस्ट में रोहित का रहा 40 का औसत
रोहित शर्मा ने भारत के लिए 67 टेस्ट खेले और उनका औसत 40.57 रहा। सबसे लंबे फॉर्मेट में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का भाग्य 2019 में तब बदला जब उन्होंने ओपनिंग करनी शुरू की। 2020-2024 तक रोहित टेस्ट में भारत के सबसे लगातार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक थे। हालांकि सितंबर 2024 से रोहित का खराब दौर शुरू हो गया और वह रन बनाने में नाकाम रहे।

 

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
फिट नहीं तो प्लेइंग-11 में मत रखो… क्या ऋषभ पंत होंगे बाहर?

फिट नहीं तो प्लेइंग-11 में मत रखो... क्या ऋषभ पंत होंगे बाहर?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us