स्टार्क ने ‘विलियम टॉक पॉडकास्ट’ पर कहा, ‘‘मैं इंग्लैंड में उसे (गिल को) गेंदबाजी नहीं करूंगा। मैंने वहां के मैच ज्यादा नहीं देखे है लेकिन मैंने स्कोरकार्ड देखा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कुछ खिलाड़ी थे जो जाग रहे थे (ऑस्ट्रेलिया के समयानुसार इन मैचों का प्रसारण देर रात तक होता है)। खासकर मार्नस (लाबुशेन), एलेक्स कैरी और स्टीव स्मिथ कॉफी मशीन के पास बैठकर मैच देखते थे। मैंने स्कोर देखे। इंग्लैंड में ऐसी पिचें गेंदबाजों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण है।’’


