लंदन: लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन मेजबान इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 251 रन बना लिए हैं। दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड के लिए जो रूट रन 99 और कप्तान बेन स्टोक्स रन बनाकर 39 नाबाद लौटे।
लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन अपनी आक्रामक शैली के लिए मशहूर इंग्लैंड की बल्लेबाजी काफी कमी रही। इंग्लैंड की पारी में पहले दिन ओवरों का खेल हुआ। वहीं गेंदबाजी की बात की जाए भारत के लिए नीतीश रेड्डी दो विकेट हासिल किए। इसके अलावा रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह के खाते में 1-1 विकेट आया। बर्मिंघम टेस्ट से बाहर रहने वाले बुमराह बेशक पहले दिन ज्यादा विकेट नहीं ले पाए, लेकिन काफी किफायती रहे।

टेस्ट क्रिकेट में बैजबॉल के लिए मशहूर इंग्लैंड की टीम लॉर्ड्स में उसके विपरित खेलते हुए दिखी। खास तौर से दूसरे सत्र में इंग्लैंड की बल्लेबाजी काफी धीमी रही। टीम ने इस दौरान सिर्फ 70 रन जोड़े लेकिन इस दौरान भारतीय गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा। दोंनो ने पारंपरिक टेस्ट मैच की बल्लेबाजी शैली अपनाई और शतकीय साझेदारी की। भारत को हालांकि दूसरे सत्र में झटका लगा जब विकेटकीपर ऋषभ पंत चोटिल हो गए। जसप्रीत बुमराह की लेग साइड से बाहर की ओर जाती गेंद उनके बाएं हाथ की अंगुलियों पर लगी जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। ध्रुव जुरेल ने स्टंप के पीछे उनकी जगह ली।
इसके कुछ देर बाद ही जो रूट ने फाइन लेग में चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत ने उम्मीद के मुताबिक एकमात्र बदलाव करते हुए प्रसिद्ध कृष्णा की जगह बुमराह को प्लेइंग इलेव में शामिल किया। बेन स्टोक्स ने कोच ब्रैंडन मैकुलम के मार्गदर्शन में खेलते हुए घरेलू मैच में सिर्फ दूसरी बार पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बेन डकेट (40 गेंद पर 23 रन) और जैक क्रॉली (43 गेंद पर 18 रन) की सलामी जोड़ी ने पहले घंटे में 13 ओवर में बिना किसी नुकसान के 39 रन बनाकर इंग्लैंड को सतर्क शुरुआत दिलाई।
नई गेंद से नहीं मिली आकाश दीप को सफलता
लॉर्ड्स में मैदान की ढलान के कारण भारतीय गेंदबाजों को गेंदबाजी करते समय अभ्यस्त होने में कुछ समय लगा। कप्तान शुभमन गिल ने बुमराह और एजबेस्टन में मैच में 10 विकेट लेने वाले आकाश दीप को नई गेंद सौंपी। गिल ने पहले घंटे के बाद नर्सरी एंड से रेड्डी को गेंद थमाई और उन्होंने निराश नहीं किया। पहला विकेट भाग्य के सहारे मिला जब डकेट ने लेग साइड के बाहर की शॉर्ट गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच थमा दिया। पोप अगली ही गेंद पर आउट हो सकते थे लेकिन गिल गली में मुश्किल कैच लपकने में नाकाम रहे। ओवर की आखिरी गेंद पर क्रॉली का विकेट गिरा। रेड्डी की पिच होने के बाद बाहर की ओर सीम करती हुई गेंद क्रॉली के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई।
हालांकि इस प्रतिष्ठित मैदान की क्षमता 30 हजार दर्शकों से कुछ अधिक है लेकिन ऐसा लग रहा था जैसे पूरा लंदन इस आयोजन स्थल की ओर उमड़ पड़ा हो। पास ही स्थित सेंट जोंस वुड ट्यूब स्टेशन से बड़ी संख्या में प्रशंसक यहां पहुंचे। इस बड़े मुकाबले के लिए भारत से भी प्रशंसक आए हैं। बेंगलुरु के एक परिवार ने मैदान के बाहर गैर अधिकृत लोगों से तीन टिकट 1200 पाउंड में खरीदे।


