• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 17, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

घरेलू सरजमीं पर नीरज चोपड़ा ने दिखाया दम, एनसी क्लासिक जीतकर खिताब की हैट्रिक लगा दी

sports_master by sports_master
July 6, 2025
in एथलेटिक्स
0
घरेलू सरजमीं पर नीरज चोपड़ा ने दिखाया दम, एनसी क्लासिक जीतकर खिताब की हैट्रिक लगा दी

बेंगलुरु: भारतीय भाला फेंक सुपरस्टार नीरज चोपड़ा ने शनिवार को विश्व स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी और उसमें प्रतिस्पर्धा करने के अपने सपने को साकार करते हुए ‘एनसी क्लासिक’ का खिताब जीत लिया। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता 27 साल के चोपड़ा ने अपने माता-पिता की मौजूदगी में श्री कांतीरवा स्टेडियम में अपने तीसरे प्रयास में 86.18 मीटर की दूरी के साथ खिताब अपने नाम किया। चोपड़ा का यह लगातार तीसरा खिताब है। उन्होंने इससे पहले उन्होंने पेरिस डायमंड लीग (20 जून) और पोलैंड के ओस्ट्रावा में गोल्डन स्पाइक (24 जून) में खिताब जीता था।

कीनिया के 2025 विश्व चैंपियन जूलियस येगो 84.51 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि श्रीलंका के रुमेश पथिरगे (84.34 मीटर) ने तीसरा स्थान हासिल किया। चोपड़ा ने बाद में कहा कि वह थ्रो की दूरी से खुश नहीं थे लेकिन हवा भरे हालात को देखते हुए वह संतुष्ट थे। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘निश्चित रूप से मैं जीतना चाहता था। मेरा लक्ष्य सफलतापूर्वक टूर्नामेंट पूरा करना था। यह आसानी से हो गया। मुझे अच्छे परिणाम की उम्मीद थी, लेकिन हवा काफी तेज थी। मैं जीत कर खुश हूं। यह मेरे लिए मानसिक रूप से काफी मुश्किल था क्योंकि मुझे पता था कि लोग मुझसे जीत की उम्मीद कर रहे थे। मैं दो टूर्नामेंट में भाग लेने के बाद यहां आया था और इसलिए मुझ पर घरेलू दर्शकों के सामने प्रदर्शन करने का दबाव था। ’

इस शीर्ष एथलीट ने कहा कि उन्हें हैरानी हुई कि एनसी क्लासिक के शुरूआती चरण को लिए इतने सारे लोग आए। इसे भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने मंजूरी दी थी। नीरज चोपड़ा क्लासिक प्रतियोगिता में 12 भाला फेंक खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें सात शीर्ष अंतरराष्ट्रीय भाला फेंकने वाले खिलाड़ी शामिल थे। इसमें चोपड़ा सहित पांच भारतीय खिलाड़ियों ने भी चुनौती पेश की।

दूसरे दौर के बाद दूसरे स्थान पर रहे श्रीलंका के पथिराना ने अपने तीसरे प्रयास में 84.34 मीटर का प्रभावशाली थ्रो के साथ कायम की। उनकी यह बढ़त हालांकि ज्यादा देर तक कायम नहीं रही क्योंकि इस दौर के आखिर में भाला फेंकने के लिए पहुंचे चोपड़ा ने 86.18 मीटर के प्रयास के साथ बाकी प्रतियोगियों को काफी पीछे छोड़ दिया। उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में दोनों हाथ हवा को ऊपर उठाकर जश्न मनाया। जिसके बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट और शोर मचाकर उनके हौसले को बढ़ाया।

शुरुआती तीन थ्रो के बाद, अंतिम चार स्थान पर रहने वाले भाला फेंक खिलाड़ी खिताबी दौड़ से बाहर हो गये। येगो ने चौथे दौर में 84.51 मीटर के प्रयास के साथ पथिराज को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि चोपड़ा का चौथा प्रयास फाउल रहा। चोपड़ा ने पांचवें और छठे प्रयास में क्रमशः 84.07 मीटर और 82.22 मीटर का थ्रो किया।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
वैभव सूर्यवंशी बल्ले से मचा रहे कहर, इंग्लैंड के खिलाफ इतनी कम गेंदों में शतक ठोक कर रच दिया इतिहास

वैभव सूर्यवंशी बल्ले से मचा रहे कहर, इंग्लैंड के खिलाफ इतनी कम गेंदों में शतक ठोक कर रच दिया इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us