• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

शुभमन गिल ने इंग्लैंड की धरती पर नया इतिहास लिखा, दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान बने

sports_master by sports_master
July 3, 2025
in क्रिकेट
0
शुभमन गिल ने इंग्लैंड की धरती पर नया इतिहास लिखा, दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान बने

बर्मिंघम: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में दोहरा शतक लगा दिया है। बर्मिंघम के मैदान पर गिल ने 311 गेंदों पर अपना दोहरा शतक लगाया। यह गिल का टेस्ट में पहला दोहरा शतक है। उन्होंने 21 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपना दोहरा शतक पूरा किया। इसी सीरीज से पहले गिल को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था। उन्होंने पहले मैच में भी शतक ठोका था।

इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान

शुभमन गिल इंग्लैंड की धरती पर दोहरा शतक लगाने वाले भारत के पहले कप्तान भी हैं। अभी तक कोई एशियाई कप्तान भी इंग्लैंड में टेस्ट में दोहरा शतक नहीं लगा पाया था। इंग्लैंड में इससे पहले सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान मोहम्मद अजरुद्दीन थे। उन्होंने 1990 में मैनचेस्टर टेस्ट में 179 रन बनाए थे। वहीं एशियाई कप्तान का रिकॉर्ड श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान के नाम था। उन्होंने 2011 में लॉर्ड्स के मैदान पर 193 रन ठोके थे।

द्रविड़ और गावस्कर के नाम था इंग्लैंड में दोहरा शतक

इंग्लैंड में शुभमन गिल से पहले सिर्फ दो ही भारतीय खिलाड़ियों के नाम दोहरा शतक था। 1979 में सुनील गावस्कर 221 रनों की पारी खेली थी। राहुल द्रविड़ के बल्ले से 2002 में ओवल के मैदान पर 217 रनों की पारी निकली थी। अब शुभमन गिल इस लिस्ट में शामिल होने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। सचिन तेंदुलकर का इंग्लैंड में हाईएस्ट स्कोर 193 रन है, जो उन्होने 2002 में बनाया था।

कप्तान बनने के बाद तीसरी ही पारी में गिल ने यह दोहरा शतक लगा दिया है। कप्तान बनने के बाद सबसे कम पारी में दोहरा शतक लगाने का भारतीय रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम था। उन्होंने भी कप्तान बनने के बाद तीसरी पारी में दोहरा शतक लगाया था। अब गिल ने उनकी बराबरी कर ली है।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
एशिया कप के लिए पाकिस्तान की हॉकी टीम आएगी भारत,

एशिया कप के लिए पाकिस्तान की हॉकी टीम आएगी भारत,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us