• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, February 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

विंबलडन कल से,623 करोड़ है कुल प्राइज मनी

पुरुष व महिला विजेता को मिलेंगे 35-35 करोड़ रुपए

sports_master by sports_master
June 29, 2025
in टेनिस
0
विंबलडन कल से,623 करोड़ है कुल प्राइज मनी

लंदन।दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में से एक विंबलडन का 138वां संस्करण 30 जून से 13 जुलाई तक इंग्लैंड के लंदन में ऑल इंग्लैंड ल़न टेनिस एंड क्रोकेट क्लब (AELTC) में आयोजित होगा।  ग्रास मेजर साल का तीसरा स्लैम है। 1877 से आयोजित होने वाला ये दुनिया का सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट है। 

कार्लोस अल्काराज खिताब का करेंगे बचाव

पुरुष एकल में, सभी की नजरें दो बार के गत चैंपियन कार्लोस अल्काराज पर होंगी। स्पेन का ये खिलाड़ी 18 मैचों से अजेय चल रहा है। वहीं 22 वर्षीय खिलाड़ी ने अब तक के सबसे लंबे फ्रेंच ओपन फाइनल में वर्ल्ड नंबर 1 जैनिक सिनर को हराकर आत्मविश्वास से भरपूर है। जो तीन मैच पॉइंट बचाने के बाद पांच घंटे 29 मिनट तक चला। साथ ही विंबलडन के लिए उनकी तैयारी योजना के अनुसार हुई क्योंकि उन्होंने क्वींस क्लब चैंपियनशिप में अपना दूसरा खिताब जीता।

वहीं इस प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम में कोको गॉफ, नोवाक जोकोविच, जैनिक सिनर और बारबोरा क्रेजिकोवा जैसे खिलाड़ी भी शामिल होंगे। पिछले दो सालों से टूर्नामेंट जीतने वाले अल्काराज लगातार तीसरा विंबलडन जीतने की कोशिश करेंगे। दूसरी तरफ, सर्बिया के नोवाक जोकोविच, जिन्होंने 2023 में यूएस ओपन के बाद से कोई स्लैम नहीं जीता है, वे ओपन ऐरा में रोजर फेडरर के आठ विंबलडन खिताब के सर्वकालिक पुरुष रिकॉर्ड की बराबरी करना चाहेंगे।

साथ ही बारबोरा क्रेजिकोवा यूएस की सेरेना विलियम्स के बाद विंबलडन में अपना खिताब बचाने वाली पहली महिला बनना चाहेगी। हालांकि, चेक खिलाड़ी चोट के डर के बाद ग्रास मेजर में आ रही हैं। उन्हें जांघ की समस्या के कारण ईस्टबोर्न टूर्नामेट से हटने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं विंबलडन में पहली बार लाइन जजों के साथ पर इलेक्ट्रॉनिक लाइन कॉलिंग प्रणाली अपनाई जाएगी जो दुनियाभर के टूर्नामेंटों में लागू है।

Wimbledon 2025 का फुल शेड्यूल

30 जून- एकल वर्ग का पहला राउंड शुरू होगा

1 जुलाई- एकल वर्ग का पहला राउंड जारी

2 जुलाई- एकल मुकाबले का दूसरा राउंड शुरू होगा।

3 जुलाई- एकल वर्ग का दूसरा राउंड जारी

4 जुलाई- एकल मुकाबले का तीसरा राउंड शुरू होगा

5 जुलाई- एकल वर्ग का तीसरा राउंड जारी

6 जुलाई- एकल वर्ग का चौथा राउंड शुरू होगा

7 जुलाई- एकल वर्ग का चौथा राउंड जारी

8 जुलाई- एकल क्वार्टर फाइनल शुरू

9 जुलाई- एकल क्वार्टर फाइनल जारी रहेगा।

10 जुलाई- महिला एकल सेमीफाइनल

11 जुलाई- पुरुष एकल सेमीफाइनल

12 जुलाई- महिला एकल फाइनल

13 जुलाई- पुरुष एकल फाइनल

Wimbledon 2025- कहां देखें, लाइव स्ट्रीमिंग

स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड के अनुसार, टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण अमेरिका में ESPN और टेनिस चैनल पर किया जाएगा। वहीं भारत में इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और भारत में 30 जून से 13 जुलाई तक जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

Wimbledon 2025-प्राइज मनी

इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट का प्राइज मनी 623 करोड़ रुपये कर दी गई है। इसमें से मेंस और विमेंस सिंगल्स कैटेगरी के विजेताओं को लगभग 35-35 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा सिंगल के पहले दौर में हारने वाले खिलाड़ियों को लगभग 76 लाख रुपये मिलेंगे। एक तरफ सिंगल पुरुष और महिला कैटेगरी के चैंपियन को करीब 35 करोड़ रुपये और उपविजेता को करीब 17.71 करोड़ रुपये मिलेंगे वहीं सेमीफाइनलिस्ट को करीब 9.03 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। यहीं नहीं डबल्स और मिक्स्ड डबल्स कैटेगरी के अन्य विजेताओं में कुल धनराशि को बांटा जाएगा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us