• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

टेस्ट में रिकॉर्ड | ऋषभ पंत का दूसरी पारी में भी शतक

sports_master by sports_master
June 23, 2025
in क्रिकेट
0
टेस्ट में रिकॉर्ड  | ऋषभ पंत का दूसरी पारी में भी शतक

93 साल के भारतीय टेस्ट इतिहास में जो कभी नहीं हुआ था, ऋषभ पंत ने शतक लगाकर वह कारनामा कर दिया
लीड्स टेस्ट में ऋषभ पंत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों पारियों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। पहली पारी में 134 रन बनाने के बाद, उन्होंने दूसरी पारी में भी तूफानी शतक लगाया।

लीड्स: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पहली पारी के बाद लीड्स टेस्ट की दूसरी पारी में भी शतक ठोक दिया है। चौथे दिन शुरुआत में ही बल्लेबाजी करने आ गए थे। कप्तान शुभमन गिल के आउट होने के बाद उतरे ऋषभ पंत ने 130 गेंदों पर अपना 8वां टेस्ट शतक लगाया। उन्होंने मैच की पहली पारी में 134 रन बनाए थे। यह इंग्लैंड में भारतीय उपकप्तान का चौथा टेस्ट शतक है। वह 140 गेंद पर 15 चौके और 3 छक्कों की मदद से 118 रन बनाकर आउट हुए।
*पंत दोनों पारी में शतक लगाने वाले 7वें भारतीय*
टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले ऋषभ पंत भारत के पहले विकेटकीपर और कुल 7वें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले विजय हजारे, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा यह कारनामा कर चुके हैं। वह इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले भारतीय हैं। इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ भी कोई भारतीय बल्लेबाज अभी तक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक नहीं लगा पाया था।
ऋषभ पंत से पहले टेस्ट इतिहास सिर्फ एक ही विकेटकीपर बल्लेबाज के नाम दोनों पारियों में शतक था। जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर ने 2001 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह कारनामा किया था। उन्होंने हरारे में 142 और 199 रनों की पारी खेली थी। 44वां मैच खेल रहे पंत का यह 8वां शतक है। टेस्ट क्रिकेट में वह 7 बार नर्वस नाइंटी भी हो चुके हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
*टूटी उंगली से मैच जिताने वाला* *योद्धा, दिलीप दोषी नहीं रहे*

*टूटी उंगली से मैच जिताने वाला* *योद्धा, दिलीप दोषी नहीं रहे*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us