• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने PM मोदी के पैर छुए:पटना एयरपोर्ट पर 10 मिनट तक बात की; सबसे कम उम्र में IPL खेलने वाले प्लेयर

sports_master by sports_master
May 31, 2025
in क्रिकेट
0
क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने PM मोदी के पैर छुए:पटना एयरपोर्ट पर 10 मिनट तक बात की; सबसे कम उम्र में IPL खेलने वाले प्लेयर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पटना में क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मिले। वैभव ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर वैभव के माता-पिता भी मौजूद थे।

पीएम ने वैभव के परिवार के साथ 10 मिनट तक समय बिताया। हालांकि, बातचीत क्या हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पीएम 2 दिन के बिहार दौरे पर थे। लौटते वक्त पटना एयरपोर्ट यह मुलाकात हुई।

पीएम ने खुद वैभव और उनके परिवार के साथ मुलाकात की फोटोज ट्विट की हैं।
पीएम ने खुद वैभव और उनके परिवार के साथ मुलाकात की फोटोज ट्विट की हैं।

वैभव सबसे कम उम्र में IPL डेब्यू करने वाले प्लेयर

  • वैभव ने 14 साल और 23 दिन की उम्र में IPL में डेब्यू किया था, जो कि IPL इतिहास में सबसे कम उम्र का डेब्यू करने वाला खिलाड़ी है। उन्होंने 19 अप्रैल 2025 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था। वैभव ने अपने डेब्यू मैच में 20 गेंदों में 34 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के शामिल थे। पहले यह रिकॉर्ड प्रयास रे बर्मन के नाम था। उन्होंने 16 साल 157 दिन में डेब्यू किया था।
  • वैभव का यह पहला IPL सीजन था। वैभव सूर्यवंशी ने 7 मुकाबलों में 252 रन बनाए और उनका एवरेज 36 तो स्ट्राइक रेट 206.55 दर्ज किया गया। वैभव ने इस दौरान एक शतक और एक अर्धशतक लगाया। वैभव को नवंबर 2024 में हुए मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ में खरीदा था।

IPL में फिफ्टी लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर, सेकेंड फास्टेस्ट सेंचुरी भी लगाई

  • वैभव IPL में फिफ्टी लगाने वाले सबसे कम उम्र के प्लेयर हैं। उन्होंने 20 मई को CSK के खिलाफ 14 साल और 32 दिन के उम्र में अर्धशतक लगाया था। सेकेंड पोजिशन पर रियान पराग है, उन्होंने 17 साल 175 दिन में 2019 में फिफ्टी लगाई थी।
  • वैभव के नाम IPL का दूसरा सबसे तेज शतक है। उन्होंने 28 अप्रैल को GT के खिलाफ मात्र 35 बॉल शतक लगाया था। वैभव से पहले क्रिस गेल ने 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था, जो आज तक का सबसे तेज शतक है। वैभव IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बने। उनके बाद यूसुफ पठान का नंबर आता है जिन्होंने 2010 में मुंबई के खिलाफ 37 बॉल पर शतक लगाया था।
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
फ्रेंच ओपन/कार्लोस अल्काराज तीसरे दौर में

फ्रेंच ओपन/कार्लोस अल्काराज तीसरे दौर में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us